asd पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी – tazzakhabar.com
Date: 26/04/2025, Time:

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

0

मुंबई 29 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा समेत कई लोगों के आवासों पर छापा मारा। ईडी मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। कथित तौर पर यह कार्रवाई अश्लील फिल्म के प्रोडक्शन और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए इसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

अब ED ने उनके सांताक्रूज स्थित आवास समेत अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत 15 लोकेशन पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई स्थान भी शामिल है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कई नए पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

बता दें, ED ने 3 अक्टूबर को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू स्थित बंगला और पुणे के फार्म हाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था। यह नोटिस मनी लांड्रिंग के आरोपों के बाद दिया गया था, जिसमें बिटकॉइन के जरिए पैसा हेरफेर करने का आरोप था।
राज कुंद्रा ने इस नोटिस के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं, 27 नवंबर को ED ने रेड की योजना बनाई थी, लेकिन कोर्ट की सुनवाई के बाद यह कार्रवाई 29 नवंबर को सुबह 6 से शुरू हुई।

आरोप है, कि राज कुंद्रा और उनके साथी अवैध रूप से पॉर्न वीडियो बनाकर पैसे का लेनदेन करते थे। कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील प्रोडक्शन करने के सिलसिले में 2021 में मामला दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा समेत कई अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। बता दें कि इस मामले में पहले जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा के खिलाफ इंडियन पीनल कोड और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। बाद में मुंबई की एक कोर्ट से कुंद्रा को जमानत मिल गई थी।

अब ED इस मामले की जांच आर्थिक अपराधों के तहत कर रही है। उन्होंने राज कुंद्रा के घर, ऑफिस और दूसरे ठिकानों से कई दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे का लेनदेन कैसे हुआ।

बताया जा रहा है, कि राज कुंद्रा ने गैरकानूनी पोर्न फिल्में बनाकर उन्हें अलग-अलग एप्स और वेबसाइट पर अपलोड किया और इन वीडियो से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया। इतना ही नहीं इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम अभी सामने आया था, लेकिन वह आरोपी नहीं थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680