गोंडा, 31 मार्च (अम)। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर खरीद के नाम पर कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में गत दिवस पुलिस ने एक और आरोपी जिला समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शहर के गायत्रीपुरम स्थित उसके आवास से दबोचा गया। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। तीसरे नामजद आरोपी ने न्यायालय से राहत ले रखी है।
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर की आपूर्ति का ठेका देने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में नवंबर 2025 में गोरखपुर के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र व जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी के आदेश पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अजय तिवारी ने सोमवार को आरोपी जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र को मानस विहार कॉलोनी गायत्रीपुरम स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में नामजद दूसरे जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि आरोपी प्रेमशंकर मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Trending
- आयकर रिटर्न के लिए अब मिलेगा फार्म 130
- अनियमितता मिलने पर लखनऊ के सात, कानपुर के 4 ब्लड बैंक के कामकाज पर रोक
- चाइनीज मांझे की बिक्री पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त
- घूस लेने वाला जिला समन्वयक गिरफ्तार
- अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
- ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
- किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
- नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

