asd गर्लफ्रेंड के घर से मिला 12वी के छात्र का शव, लड़की भी बेहोश

गर्लफ्रेंड के घर से मिला 12वी के छात्र का शव, लड़की भी बेहोश

0

सहारनपुर 02 मार्च। सहारनपुर में 12वी कक्षा का एक लड़का जो 9 घंटे से लापता था अपनी ही क्लासमेट के घर से मृत अवस्था में मिला। लड़की के घर वाले बाहर गए हुए थे। लड़की घर पर अकेली थी। उससे मिलने लड़का घर पर आया था। शाम को जब परिवार वाले लौटे ते लड़का मृत में हालत मिला और लड़की बेहोश पड़ी हुई मिली। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि गुप्तांग दबाकर उनके बेटे को मारा गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत होने से पहले क्या हुआ था ? इसका पता लगाने के लिए लड़की के होश में आने का इंतजार है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की राधा विहार कालोनी में रहने वाले अजय शर्मा का 17 वर्षीय बेटा 12वी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को ट्यूशन के बाद से ही उज्जवल लापता था। काफी देर तक भी जब इसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार वालों ने दोस्तों से पता करना शुरू किया। एक दोस्त ने बताया कि वो मोरगंज बाजार में रहने वाली एक लड़की से मिलने गया होगा। उज्जवल के परिवार वाले वहीं पहुंच गए। इस मकान में सिर्फ एक महिला थी। पूछने पर महिला ने इंकार कर दिया यहां कोई नहीं है, लेकिन जब उज्जवल के परिवार वाले जबरन अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि बेटे का शव पड़ा हुआ था। इसी घर के एक कमरे में लड़की बेहोश पड़ी हुई थी। लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़के की मौत कैसे हुई इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लड़की के होश में आने पर ही चलेगा। फिलहाल जो क्राइम सीन दिख रहा है उससे यही आशंका जताई जा रही है कि लड़के के गुप्तांगों पर हमला करके उसे मार दिया गया। इसके बाद जब लड़की ने ये सब देखा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ये अलग बात है कि ये सिर्फ एक आशंका है। असली घटना कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680