asd कांग्रेस पार्टी का नया पता 9-A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

कांग्रेस पार्टी का नया पता 9-A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

0

नई दिल्ली 15 जनवरी। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में फीता काटकर नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है। नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी
कांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिपेप्शन बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम है। इसी तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का भी दफ्तर होगा।

पहली मंजिल पर कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग दफ्तर होगा।
रिसेप्शन के ठीक पीछे कैंटीन एरिया बना हुआ है। किसान विभाग और डेटा विभाग के अलग-अलग रूम होंगे। टीवी डिबेट में शामिल होने वाले प्रवक्ताओं के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं। इसके ठीक बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं। नये मुख्यालय में पार्टी के कई पुराने नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं। इनसे से कई पार्टी छोड़कर जा भी चुके हैं। इसके पीछे प्रियंका गांधी का दिमाग बताया जा रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नए दफ्तर की इस इमारत का शिलान्यास साल 2009 में तब हुआ था जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं. लेकिन इसके निर्माण में 15 साल लगे हैं. बताया जा रहा है कि संसाधनों की कमी की वजह से इसके निर्माण में देरी हुई है. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय की इस नई इमारत का पता 9ए कोटला मार्ग जरूर है लेकिन इसे जमीन का आवंटन उसी दीनदयाल मार्ग पर हुआ है जहां भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय है, लेकिन पार्टी ने अपने मुख्य प्रवेश द्वार को कोटला मार्ग पर बनाया है ताकि दफ्तर का पता यही रहे.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680