asd प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने जारी किया फरमान, 60 दिन नहीं बिकेगा शराब-मांस

प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने जारी किया फरमान, 60 दिन नहीं बिकेगा शराब-मांस

0

लखनऊ 07 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुके हैं। महाकुंभ मेला 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस साल पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन और दूसरा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस मेले में देश-दुनिया से श्रद्धालु आकर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों न हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने फरमान जारी किया कि महाकुंभ 2025 के दौरान पूरे 2 महीने प्रयागराज में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस आदेश का दिल से सम्मान करें और इसे दिल से मानें।

प्रदेश सरकार की ओर से इस फरमान से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि महाकुंभ के दिनों में ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए जमीन जल्दी ही आरक्षित कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है और इस अपराध को करने वाले को कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। साधु संतों, संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध है कि वे कानूनन सत्यापन करने के बाद किसी को आश्रम में प्रवास करने की अनुमति प्रदान करें।

संतों ने कहा कि सीएम योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जो महाकुंभ के विषय में साधु-संतों, आचार्यों से इस तरह सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, सुझाओं को सुनकर लिपिबद्ध कर रहे हैं। साधु-संतों, आचार्यों के लिए यह अवसर अतुलनीय है। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने संत समाज की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध की भी अपेक्षा जताई। संत गणों ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों को देखकर यह साफ हो जाता है कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज में पूर्व में आयोजित हुए सभी अर्धकुंभ/महाकुंभ से भव्य एवं दिव्य होगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680