asd गौ तस्कर समझ 12वीं के छात्र का 10 किमी तक पीछा कर मारी गोली, पांच गिरफ्तार

गौ तस्कर समझ 12वीं के छात्र का 10 किमी तक पीछा कर मारी गोली, पांच गिरफ्तार

0

फरीदाबाद 03 सितंबर। हरियाणा के फरीदाबाद में 12वीं के छात्र की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्र आर्यन की हत्या किसी रंजिश में नहीं हुई थी, बल्कि गौ तस्कर समझकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आर्यन मिश्रा 23 अगस्त की रात करीब 12 बजे मैगी खाने के लिए अपने दोस्त हर्षित और शैंकी के साथ डस्टर कार में निकला था। इस दौरान आरोपियों ने फरीदाबाद के पटेल चौक के पास गौ तस्कर समझकर गोली मारी दी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गौ रक्षक बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 23 अगस्त की देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर डस्टर और फॉर्च्यूनर कार में शहर में रेकी कर रहे हैं और अपने साथियों को बुलाकर टैंकरों में गायों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद वह भी एक्टिव हो गए और स्विफ्ट कार लेकर खोज में निकल गए। इस दौरान फरीदाबाद के पटेल चौक पर उन्हें डस्टर कार दिखी। उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की जगह भागने लगे। इससे गौ रक्षकों को लगा कि डस्टर कार में वाकई कोई गौ तस्कर है। उन्होंने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कई किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा करते रहे। इस दौरान ने डस्टर कार ने पलवल टोल पोस्ट का बैरियर भी तोड़ दिया। जिससे गौरक्षकों का शक और भी बढ़ गया। फिर उन्होंने डस्टर कार पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली डस्टर के पिछले शीशे से निकलकर ड्राइवर सीट के बगल वाली अगली सीट पर बैठे आर्यन मिश्रा को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680