asd दावा- भारत के पास अब पाक से ज्यादा परमाणु हथियार

दावा- भारत के पास अब पाक से ज्यादा परमाणु हथियार

0

नई दिल्ली, 18 जून। भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत के न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई, जबकि पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड मौजूद हैं। भारत के नए हथियार लंबी दूरी के हैं और ये चीन पर निशाना साध सकते हैं।

सिपरी के मुताबिक, पिछले साल तक भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे। वहीं अमेरिका और रूस समेत 9 देशों ने बीते एक साल में अपने परमाणु हथियार के जखीरे को आधुनिक करने पर काम किया है। इन देशों ने परमाणु क्षमता वाले कई नए हथियार भी तैनात किए हैं।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने 2023 में नया न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम बनाना जारी रखा। भारत एक तरफ पाकिस्तान से मुकाबले के लिए परमाणु हथियारों पर फोकस कर रहा है, तो दूसरी तरफ लंबी दूरी तक हमले में सक्षम हथियारों पर भी जोर दे रहा है। ये पूरे चीन को कवर कर सकते हैं। सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले एक साल में चीन के न्यूक्लियर वॉरहेड 410 से बढ़कर 500 हो गए हैं। इनमें आगे बढ़ोतरी का अनुमान है। दुनियाभर में अभी 3904 परमाणु हथियार मिसाइलों या एयरक्राफ्ट में तैनात हैं।
इनमें से 2100 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ये हथियार ज्यादातर अमेरिका और रूस के हैं। हालांकि, यह पहली बार है, जब चीन ने भी अपने कुछ परमाणु हथियारों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा है। दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या अब 12 हजार 121 हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया भी अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु वॉरहेड तैनात करने की तैयारी में हैं। सिपरी ने बताया कि दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसमें ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। स्वीडिश थिंक टैंक के सीनियर फेलो हैन्स क्रिसटेंनसन ने बताया कि इस वक्त चीन अपने एटमी हथियारों का जखीरा बाकी देशों की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ा रहा है।

किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं.
रूस-4380
अमेरिका-3708
चीन-500
फ्रांस-290
यूके-225
भारत–172
पाकिस्तान-170
इजरायल-90
नॉर्थ कोरिया-50

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680