asd ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो भाई और भतीजे की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो भाई और भतीजे की मौत

0

लखीमपुर-खीरी 10 मई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी के पलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम त्रिकौलिया के दीपक (पुत्र बालकराम) उम्र 25, विशाल (पुत्र जमुना प्रसाद) उम्र 17 और निहाल (पुत्र ननकू) उम्र 13 बाइक से पलिया से अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली से हुई टक्कर ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगियां छीन ली। फिलहाल, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को कब्जे में ले लिया है।

दरअसल, तीनों लोग शुक्रवार को बहन के घर से लौट रहे थे। त्रिकौलिया गांव के पास उनकी बाइक सामने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

मृतक दीपक (पुत्र बालकराम) उम्र 25 की शादी 8 साल पहले हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह मिस्त्री का काम करके अपना घर चलाता था। घर में पिता और मां भी हैं। दीपक की दो बहनें हैं, जिनमें से एक से वह मिलकर वापस आ रहा था।
विशाल (पुत्र जमुना प्रसाद), जिसकी उम्र 17 वर्ष थी, दीपक के चाचा का बेटा था। दोनों साथ में दीपक की बहन के घर से लौट रहे थे। विशाल ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी और जनसेवा केंद्र में काम करके अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह आगे पढ़ाई नहीं कर सका। उसके माता-पिता किसानी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों की तहरीर नहीं मिलने पर इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली और चालक पुलिस के कब्जे में है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680