नई दिल्ली 04 जून। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा होने के बाद आज मतगणना का दिन है. यूपी की 80 सीट पर 821 प्रत्याशी हैं. जिनमें पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज होना है. लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।
मुजफ्फरनगर में बीजेपी के संजीव बालियान आगे चल रहे हैं. जौनपुर से बीजेपी के कृपाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं. आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे हो गए हैं. निरहुआ पीछे चल रहे हैं. गोरखपुर में भाजपा सांसद रवि किशन ने 10 हजार वोटों की लीड ले ली है. आगरा में भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे चल रहे हैं. उनको 30143 वोट मिले हैं. कांग्रेस सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 16555 वोट मिले हैं. वहीं बसपा की पूजा अमरोही को 12417 वोट मिले हैं. भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल 13588 वोट से आगे चल रहे हैं.
गाजियाबाद सीट पर
भाजपा के अतुल गर्ग 1973 वोटों से आगे
डॉली शर्मा ( कोंग्रेस ) : 8392
अतुल गर्ग ( भाजपा ) :10365
नंद किशोर ( बसपा ) : 2507
इटावा और सुल्तानपुर सीट पर
इटावा लोकसभा में सपा प्रत्याशी 2135 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर सीट पर सपा आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी राम भुवाल 6698 मत पाकर आगे चल रहे हैं। भाजपा की मेनका गांधी को 5326 मत मिले हैं।
लखीमपुर सीट पर ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा आगे चल रही है।
अजय मिश्रा टेनी 5112
उत्कर्ष वर्मा 3742
अंशय कालरा 459
बिजनौर लोकसभा सीट पर
दीपक सैनी सपा -7961
विजेंद्र सिंह बसपा -7024
चन्दन चौहान रालोद -8112
बागपत लोकसभा सीट पर
– राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले – 2992
– अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले – 3497
– प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले – 685
सपा प्रत्याशी 505 वोट से आगे
अलीगढ़ सीट पर
अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम आगे, सपा के बिजेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं।
बरौली विधानसभा चक्र संख्या 1
भाजपा के सतीश गौतम- 4266
बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी- 1232
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 1054
कोल विधानसभा चक्र संख्या 1
भाजपा के सतीश गौतम- 3878
बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी- 459
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 3186
हमीरपुर सीट पर
हमीरपुर लोकसभा सीट की महोबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र चंदेल आगे चल रहे हैं।
भाजपा 4183
सपा 2932
बसपा 864
जालौन सीट पर
जालौन लोकसभा सीट से सपा के नारायण दास अहिरवार को 8239 मत मिले हैं। भाजपा के भानु प्रताप वर्मा को 7028 वोट मिले हैं। बीएसपी सुरेश गौतम 1914 मत प्राप्त हुए हैं।
बस्ती सीट पर
बस्ती में प्रथम चक्र की गणना में सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे हैं इस चक्र में भाजपा के हरीश को 2875, सपा के राम प्रसाद चौधरी 4065, और बसपा के लव कुश पटेल को 406 मत मिले हैं।
मुरादाबाद सीट पर
मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं।
महराजगंज सीट पर
महराजगंज सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा से पंकज चौधरी पहले राउंड में 396 वोट से गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं।