Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में अब तेंदुओं की होगी नसबंदी, बिजनौर से होगी शुरुआत
    • मेडा के अवैध निर्माण से संबंध अफसरों की आय से ज्यादा मामले में क्यों नहीं होती जांच, एडवोकेट ने अर्पित यादव के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही
    • मेला नौचंदी की गरिमा व परंपरा कायम कराने हेतु डॉक्टर संदीप पहल एडवोकेट का प्रयास है सराहनीय, नागरिक खुश हैं कि कोई तो आया बोलने के लिए आगे
    • देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
    • वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, आईआरसीटीसी पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना
    • ग्राहकों के बिल में लगाया गैस शुल्क तो होगी कार्रवाई
    • नायरा ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा
    • महादेव ऐप मामले में करोड़ों की संपत्ति कुर्क
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»उत्तराखंड में भूमि शर्मा बनकर रह रही थी बांग्लादेश की बबली खातून, फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं 2 बांग्लादेशी
    देश

    उत्तराखंड में भूमि शर्मा बनकर रह रही थी बांग्लादेश की बबली खातून, फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं 2 बांग्लादेशी

    adminBy adminNovember 25, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 25 नवंबर। ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही 1 बांग्लादेशी महिला को देहरादून की कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया. साथ ही अवैध रूप से भारत में रह रही 1 अन्य बांग्लादेशी महिला को भी हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार महिला बबली खातून कोविड के दौरान अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी और भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा बनकर देहरादून में रह रही थी. भूमि शर्मा नाम के फर्जी दस्तावेज बनाकर महिला ने देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह किया था.

    देहरादून कोतवाली पटेल नगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 2 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने देहरा खास पटेल नगर क्षेत्र से 1 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मुनजु बताया गया. जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज और बबली खातून के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी मिली. महिला ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध और अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर महिला के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.

    वहीं पुलिस ने कारगी रोड कालिंदा विहार से 1 अन्य संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून निवासी जिला बोगुरा बांग्लादेश बताया. जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की फोटो कॉपी प्राप्त हुई. महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है.
    कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि महिला आरोपी बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी. जहां अलग-अलग स्थानों पर रहने के बाद वह साल 2021 में देहरादून आ गई और साल 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया और देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे. इस दौरान महिला ने अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए. फर्जी दस्तावेज बनाने में महिला की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह साल 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से भारत आई थी. उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है.

    dehradun OPERATION KALANEMI tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में अब तेंदुओं की होगी नसबंदी, बिजनौर से होगी शुरुआत

    March 26, 2026

    मेडा के अवैध निर्माण से संबंध अफसरों की आय से ज्यादा मामले में क्यों नहीं होती जांच, एडवोकेट ने अर्पित यादव के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही

    March 26, 2026

    मेला नौचंदी की गरिमा व परंपरा कायम कराने हेतु डॉक्टर संदीप पहल एडवोकेट का प्रयास है सराहनीय, नागरिक खुश हैं कि कोई तो आया बोलने के लिए आगे

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.