asd मिर्जापुर में ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत, 3 घायल – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

मिर्जापुर में ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत, 3 घायल

0

म‍िर्जापुर 04 अक्टूबर। यूपी के म‍िर्जापुर में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि तीन लोग घायल हैं। पुल‍िस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य क‍िया। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुल‍िस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई। एसपी ने बताया, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का टायर निकलकर दूर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर सवार 13 लोगों में से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।
ट्रैक्टर सवार सभी लोग मजदूर थे जो जनपद भदोही से छत ढलाई का काम कर के अपने घर मिर्जामुराद वाराणसी जा रहे थे।
’’ सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों के नाम और पता-
1. भानू प्रताप पुत्र हीरालाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुदार जनपद वाराणसी                                                2. विकास कुमार पुत्र अखिलेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
3. अनिल कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
4. सूरज कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
5. सनोहर पुत्र नन्दू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
6. राकेश कुमार पुत्र कन्हैया लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
7. प्रेम कुमार पुत्र महंगी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
8. राहुल कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 26 वर्ष बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
9. नितिन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
10. रोशन कुमार पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

घायलों के नाम और पता-
1.आकाश कुमार पुत्र नन्दलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
2.जमुनी पुत्र सहती उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी
3.अजय सरोज पुत्र छब्बन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

एसपी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शवगृह भेजा है और घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।’’ इस संबंध में कछवां थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680