asd गुरुग्राम प्रशासन की एडवाइजरी, 7 जुलाई तक इन 7 चीजों पर प्रतिबंध

गुरुग्राम प्रशासन की एडवाइजरी, 7 जुलाई तक इन 7 चीजों पर प्रतिबंध

0

गुरुग्राम 10 मई। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। जिसके बाद गुरुग्राम को हाई अवर्ट पर रखा गया है। साथ ही 7 जुलाई तक कई चीजों का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

बता दें कि गुरुग्राम के अजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर ने हाल ही में पहलगाम हमले (22-04-2025) और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 9 मई से 7 जुलाई 2025 तक गुरुग्राम में कुछ वस्तुओं के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी समारोह और गतिविधियों के दौरान आम जनता द्वारा ड्रोन, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर/ पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी और चीनी माइक्रो लाइट के उपयोग और किसी भी प्रकार की आतिशबाजी फोड़ने पर 7 जुलाई तक प्रतिबंध लगाया गया है. सुरक्षा के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत साइबर कैफे, पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, मकान मालिकों, कार्यालयों को निर्देश जारी किए हैं, कि वे रजिस्टर में दर्ज प्रत्येक किरायेदार का रिकॉर्ड रखें।

इसके अलावा, उनके पहचान पत्र की फोटोकॉपी भी रिकॉर्ड के रूप में रखें और अगर एक सप्ताह से अधिक समय तक रुकना है, तो जिला गुरुग्राम में पुलिस सत्यापन अनिवार्य है. गुरुग्राम प्रशासन तमाम आरडब्ल्यूए से बैठक कर उनसे भी सहयोग की अपील की है कि ताकि आदेशों की सही से पालना हो सके. जिला उपायुक्त ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। दहशत को रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला गुरुग्राम में सभी साइबर कैफे, पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, मकान मालिकों और कार्यालयों को निर्देश दिया गया है।

1. किरायेदार रजिस्टर बनाए रखें।
2. अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखें।
3. यदि प्रवास 7 दिनों से अधिक हो तो पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।

सोशल मीडिया पर अपडेट रहने की बात कही
भारत-पाक के संघर्ष के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। इसके अलावा, सभी सत्यापित जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यह सलाह दी गई है कि निवासियों को डीसी गुरुग्राम और डीआईपीआरओ गुरुग्राम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से अपडेट रहने के लिए भी बोला है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680