Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    • सोने की चमक जोखिम से बनी रहेगी
    • लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    • 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरिद्वार से आई मिसाइल झांकी वाली अनोखी कांवड़, मुज़फ्फरनगर में बनी आकर्षण का केंद्र
    देश

    हरिद्वार से आई मिसाइल झांकी वाली अनोखी कांवड़, मुज़फ्फरनगर में बनी आकर्षण का केंद्र

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुज़फ्फरनगर 22 जुलाई। सावन मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार शिवभक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। हरिद्वार से एक विशेष कांवड़ लेकर निकले शिवभक्तों का सोमवार को मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस अनोखी कांवड़ में भगवान शिव की झांकी के साथ देश की सैन्य शक्ति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया गया।

    कांवड़ के एक सिरे पर ब्रह्मोस मिसाइल और दूसरे सिरे पर आकाश मिसाइल की प्रतिकृति लगाई गई थी, जिनसे प्रतीकात्मक रूप से “आग” निकलती दिख रही थी। यह दृश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल और श्रद्धा का केंद्र बन गया।

    इस विशेष कांवड़ यात्रा का नेतृत्व दीपेश गुप्ता एडवोकेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया”हमारा उद्देश्य सिर्फ शिवभक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को भी जागृत करना है। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करना हमारा संकल्प है, और हमारी यह यात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है।”

    इस पदयात्रा में कुल 48 शिवभक्त शामिल हैं, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका एक ही मंत्र है – “देश और धर्म सर्वोपरि”।
    स्थानीय जनपदवासियों ने शिवचौक पर इन शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया। यह अनोखी कांवड़ पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई

    February 27, 2026

    मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं

    February 27, 2026

    भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.