Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 25 लाख टन गेहूं निर्यात को हरी झंडी
    • हर धार्मिक संस्था के लिए नियम जरूरी
    • मंदिरों-गुरुद्वारों को अमेरिका में खतरों से बचाने की तैयारी
    • भाजपा ब्राह्मण विरोधी पार्टी : माता प्रसाद पाड़े
    • फर्जी अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर पर छापेमारी, संचालक गिरफ्तार
    • सोमनाथ हमारी अविरल सनातन संस्कृति का केंद्र
    • सीबीआई संयुक्त निदेशक और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को 3-3 माह की सजा
    • रेल पटरी को उड़ाते वक्त खुद के चीथड़े उड़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम ने किया उद्घाटन, मोदी बोले कि एक्सप्रेस-वे बनेगा विकास की नई लाइफलाइन
    देश

    गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम ने किया उद्घाटन, मोदी बोले कि एक्सप्रेस-वे बनेगा विकास की नई लाइफलाइन

    adminBy adminApril 29, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 29 अप्रैल (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया है। 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों से निकला है। एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (जिसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है) वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफ़ील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में अपनी जनसभा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने से पहले एक पौधा लगाया। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को मौजूदा 10-12 घंटे से घटाकर लगभग 6 घंटे कर देगा।
    वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। उस कालखंड के दौरान इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और इसे तय समयसीमा के अंदर पूरा करने का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को दिया था। आज हम पूरे देश में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह हमारे आवागमन को सरल बना रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।
    भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को करीब 815 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं तहसील सवायजपुर के 43, शाहाबाद के छह और बिलग्राम के 39 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरेगा। हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सवायजपुर में मुंडेर, बिलग्राम में जरौली शेरपुर और मल्लावां में श्यामपुर के पास कट दिए गए हैं। इससे गंगा एक्सप्रेसवे से आने और एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोगों को आसानी होगी। इन स्थानों पर ऑटोमेटेड टोल प्लाजा की भी स्थापना कराई गई है।
    वैसे तो गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हरदोई सहित 12 जिलों में भूमि ली गई है। इसमें हरदोई में 99.100 किलोमीटर लंबाई में गंगा एक्सप्रेसवे व इसकी अवस्थापना सुविधाओं की स्थापना के लिए करीब 1,233 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसमें 1,140 हेक्टेयर भूमि करीब 7,000 किसानों से आपसी समझौता के आधार पर सर्किल रेट के चार गुणा भुगतान पर बैनामा कराई गई है। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाली सरकारी करीब 93 हेक्टेयर भूमि का प्रशासन ने पुनर्ग्रहण किया है।
    हरदोई जिले में 99.100 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेसवे बनवाए जाने के लिए करीब 1,233 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसके एवज में 7,000 किसानों को 815 करोड़ रुपये सर्किल रेट का चार गुणा मूल्य का भुगतान किया गया है। अब लोकार्पण समारोह के लिए भी 144 हेक्टेयर भूमि अस्थाई तौर पर अधिग्रहीत की गई है। इसका भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

    Desh GANGA EXPRESSWAY lucknow PM Inaugurates Ganga Expressway; Modi States the Expressway Will Become a New Lifeline of Development. PM Modi tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    25 लाख टन गेहूं निर्यात को हरी झंडी

    April 29, 2026

    हर धार्मिक संस्था के लिए नियम जरूरी

    April 29, 2026

    मंदिरों-गुरुद्वारों को अमेरिका में खतरों से बचाने की तैयारी

    April 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.