Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने ननद को पति की दूसरी पत्नी बताकर कराया विवाह विच्छेद
    • आठ वर्षीय बालक को कुत्तों के झंड ने नोचकर मार डाला
    • जाम से छुटकारा पाने को उच्चस्तरीय समिति गठित करने के आदेश
    • देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60 प्रतिशत होगी यूपी की हिस्सेदारी
    • डिग्रीधारक डिप्लोमा इंजीनियरों के समान नहीं : हाईकोर्ट
    • गर्मी ने 75 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, चली धूल भरी आंधी
    • संबंध सहमति से बने तो अपराध कैसे : सुप्रीम कोर्ट
    • कर्मचारी की मृत्यु की तिथि से निर्धारित होगी विधवा पुत्रवधू की पात्रता : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60 प्रतिशत होगी यूपी की हिस्सेदारी
    न्यूज़

    देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60 प्रतिशत होगी यूपी की हिस्सेदारी

    adminBy adminApril 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखऊ, 28 अप्रैल (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 594 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई में आगामी बुधवार को जब लोकार्पण करेंगे तो प्रदेश में संचालित एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की कुल लंबाई 1910 किलोमीटर हो जाएगी। इसके साथ ही देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की शृंखला में 29 अप्रैल से मेरठ से प्रयागराज तक बने प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे के जुड़ने के साथ ही निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भी मई में लोकार्पण होना है।
    इसका संचालन शुरू होने के बाद राज्य में संचालित एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1973 किलोमीटर हो जाएगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। बाकी एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने कराया है। गंगा एक्सप्रेसवे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को किया था। इसके एक वर्ष बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने और डिजाइन फाइनल होने के बाद नवंबर 2022 में इस परियोजना पर यूपीडा ने काम शुरू किया था।
    छह लेन के इस प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा ने भविष्य में आठ लेन में विस्तारित करने के हिसाब से कराया है। राज्य के 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के 519 गांवों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सरकार ने 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह एक्सप्रेसवे पश्चिम उप्र को प्रदेश के पूर्वी हिस्से से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे राज्य के औद्योगिक विकास सहित व्यापार व लोगों का आवागमन सुगम होगा।
    सरकार के निर्देश पर यूपीडा ने 11 नए एक्सप्रेसवे व लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर भी काम शुरू कर दिया है। इनके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का कार्य भी इस वर्ष तक पूरा किए जाने का लक्ष्य यूपीडा ने रखा है। वर्ष 2029 तक इन 11 एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राज्य में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1910 किलोमीटर से बढ़कर 3200 किलोमीटर हो जाएगी।

    Development lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP's share in the country's expressway network will be 60 percent. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने ननद को पति की दूसरी पत्नी बताकर कराया विवाह विच्छेद

    April 28, 2026

    आठ वर्षीय बालक को कुत्तों के झंड ने नोचकर मार डाला

    April 28, 2026

    जाम से छुटकारा पाने को उच्चस्तरीय समिति गठित करने के आदेश

    April 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.