Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो
    • गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं
    • कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा
    • भूटान की न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सुधारों का सीजेआई सूर्यकांत ने सुझाव दिया
    • बिरला सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन संचालन नहीं करेंगे
    • पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति
    • दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की आयु में निधन, देवदास में निभाया था अहम किरदार
    • करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»भाजपा सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलेगी
    चुनाव

    भाजपा सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलेगी

    adminBy adminMarch 6, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 06 मार्च (नभ)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। भाजपा ने चुनाव को लेकर एक नई टीम के साथ उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्षों की भूमिका को अहम माना जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलने की तैयारी शुरू की है। इसको लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
    भाजपा की ओर से यूपी को छह क्षेत्रों में बांटा गया है। यहां क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती की जाती है। इन अध्यक्षों के माध्यम से जिलाध्यक्षों के कामकाज पर नजर रखी जाती है। साथ ही, क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्तर पर टिकट दावेदारों के अनुमोदन किए जाते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद अहम माना जाने लगा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद में बदलाव की सुगबुगाहट के साथ ही दावेदारों की दौड़ भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलों से लेकर क्षेत्र और प्रदेश संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव दिखेंगे। यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अभी जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरा कराया जा रहा है। वहीं, पार्टी की ओर से सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के बदलाव का भी ऐलान संभव है।
    दरअसल, क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक कई प्रकार की शिकायतें पहुंची हैं। चहेतों को बढ़ावा देने से लेकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तक के मामलों के बाद पार्टी ने बदलाव की तैयारियां शुरू की हैं।
    उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन 1918 मंडलों, 98 संगठानात्मक जिलों और 6 क्षेत्रों में बंटा है। मंडल अध्यक्ष पद पर नामों का ऐलान लगभग हो चुका है। 70 से 75 मंडल अध्यक्षों के ऐलान होने बाकी हैं। वहीं, 98 में से 94 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों का नाम घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार 4 जिलाध्यक्ष का नाम होना बचा हुआ है। इसमें वाराणसी, चंदौली, देवरिया और अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष शामिल हैं।
    पर्यवेक्षकों के स्तर पर सभी जिला इकाइयों के गठन के लिए राय ली जा चुकी है। यह माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है।
    यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें जिलाध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भी अहम माने जाते हैं। जिला से क्षेत्र के माध्यम से ही प्रदेश नेतृत्व को टिकट दावेदारों के नामों की सूची भेजी जाती है। पिछले कुछ समय में क्षेत्रीय अध्यक्षों को विधान परिषद भेजे जाने की परंपरा शुरू हुई है। इसको लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष पद अहम हो गया है। छह क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी के बीच कुर्सी बचाने की होड़ शुरू हो गई है। लखनऊ से दिल्ली तक संपर्क साधा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों तक से संपर्क किया जा रहा है।
    दूसरी तरफ पार्टी नई टीम के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। पार्टी किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं को नाराज करने का जोखिम नहीं लेना चाहती है। ऐसे में दावेदारों को भी मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी नई और जोश से भरी टीम के साथ चुनावी तैयारियों को तेज करेंगे।

    BJP will change all regional presidents bjp-leader-gautam-tiwari lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो

    March 6, 2026

    गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं

    March 6, 2026

    कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.