देहरादून, 23 फरवरी। प्रेम, सद्भाव, आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला पंचमी के दिन आठ मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ शुरू होगा। 10 मार्च को नगर परिक्रमा होगी। 27 मार्च तक मेला चलेगा। इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य देहरादून के व्यापारी अनिल कुमार गोयल के परिवार को मिलेगा। तकरीबन 22 वर्ष पहले उन्होंने दर्शनी गिलाफ बुक किया था। देहरादून से किसी का नंबर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के लिए वर्षों बाद आया है।
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में हर वर्ष होली के पांचवें दिन झंडेजी के आरोहण के साथ ऐतिहासिक मेला शुरू होता है। जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश की संगत पहुंचती हैं। मेले की तैयारियों और संगत के ठहरने की व्यवस्था को लेकर मेला प्रबंधन समिति तैयारियों में जुट गई है। मेला प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत
25 फरवरी से शुरू हो जाएगी। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि इन दिनों संगत के ठहरने से लेकर दरबार साहिब में रंग रोगन और सजाने की तैयारियां चल रही हैं। पार्क रोड निवासी व्यापारी अनिल कुमार गोयल का परिवार इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाएगा। 13 / 1 पीपलमंडी में मै. पीताम्बर दास एंड संस के नाम से अनिल कुमार गोयल फुटकर एवं थोक विक्रेता हैं। यहां उनकी 75 वर्ष पुरानी दुकान है। उन्होंने बताया कि 22 वर्ष पहले उन्होंने परिवार की खुशी और समृद्धि के लिए दर्शनी गिलाफ की बुकिंग की थी। दरबार साहिब में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए वे भावुक हो पड़े। वह बचपन से ही दरबार साहिब में माथा टेकने जाते थे। कहा कि सभी प्रभु की कृपा है और परिवार को इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका मिलेगा।
Trending
- जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे हिंसक जानवरों से नागरिकों को बचाने के प्रयास, प्रतिदिन कुत्ते बंदर सांड लोगों को कर रहे हैं घायल
- मंदिर झुक गया सीधा करने में मिली सफलता, एएसआई तकनीकी को और मजबूत व प्रचारित किया जाए
- अब ऐप के माध्यम से पहुंचेंगे नानी दादी के घर गांव में नीम पीपल मंदिर कुंआ चौपाल जैसे शब्द यादों में रह जाएंगे
- एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है फिल्म अल्फा
- ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश
- जीवंत झलक विरासत और आधुनिकता की
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अनिकेत चौहान समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 11 लाख नकद और हथियार बरामद
- अब जनता के हक का हिसाब मांगेगा कांग्रेस का एक-एक सिपाही : अजय राय

