Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कचहरी में दरोगा को दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर; 70 वकीलों पर FIR
    देश

    कचहरी में दरोगा को दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर; 70 वकीलों पर FIR

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 17, 2025No Comments635 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 17 सितंबर। वाराणसी कचहरी में दरोगा और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। घायल दरोगा की तहरीर पर वाराणसी पुलिस ने दस नामजद वकीलों और 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इस हमले में दरोगा मिथिलेश प्रजापति को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा है. वहीं, तीन-चार सिपाही भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    यह घटना मंगलवार, 16 सितंबर की है. सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति, बड़ागांव से एक आरोपी को लेकर कचहरी पहुंचे थे. तभी दर्जनों की संख्या में वकीलों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया. वकीलों ने मिथिलेश की लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि तीन-चार सिपाही भी घायल हो गए हैं. इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है.

    किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दरोगा को छुड़ाया और उन्हें दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें BHU ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की है.

    कुछ दिनों पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद के चलते पुलिस ने दोनों ही पक्षों का चालान कर दिया था. जिसमें एक पक्ष से एक वकील भी था. आरोप है कि दरोगा ने वकील को हिरासत में लेकर उसके साथ न केवल बदतमीजी की थी, बल्कि मारपीट भी की थी. इसी बात से नाराज वकीलों ने दारोगा को सबक सिखाने की ठान ली थी और वो कचहरी में घात लगाकर बैठे थे.
    इस घटना के बाद कचहरी में तनाव बढ़ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स, DIG शिवहरी मीणा और DM सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने वकीलों से परिसर खाली करने की अपील की और हालात को शांत करने की कोशिश की. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    August 11, 2026

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    August 11, 2026

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.