Date: 16/10/2024, Time:

भागलपुर में हुए बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

0

भागलपुर 01 अक्टूबर। बिहार के भागलपुर जिले में आज दोपहर एक मैदान में ब्लास्ट हुआ है। यहां खेल रहे 7 बच्चे इस ब्लास्ट की चपेट में आए हैं। इनमें से 3 बच्चे ज्यादा झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मोहम्मद इरसाद के दो बेटे मन्नू और गोलू की स्थिति नाजुक है। बाकी बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान की है, जहां अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरशाद के दो बेटे मन्ना और गोलू तथा एक अन्य लड़का हारून बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनके अलावा 3 साल का समर, 10 साल का राजा, साकिब, साहिल और आरिफ भी जख्मी हुए हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद घायल बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, घायल बच्चों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि ‘बच्चों के खेलते समय विस्फोट हुआ है। 7 बच्चे खेल रहे थे। इसमें 4 बच्चे घायल हैं। किसी बच्चे ने घर से कोई सामान लेकर आया था, जिससे सभी खेल रहे थे। जिससे धमाका हुआ है। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। FSL की टीम जांच कर रही है। कुछ मटेरियल को जांच करने के लिए लैब में ले जाया गया है। किस तरह का विस्फोटक था। किस प्रकार का बम था, कितना शक्तिशाली था, वो FSL की टीम जांच कर बताएगी। बम कहां से आया, किसने बनवाया, ये सारी जानकारी जुटाई जा रही है।’

Share.

Leave A Reply