Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
    • FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
    • ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
    • माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
    • दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
    • लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
    • शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली के शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगी नई मेट्रो लाइन
    देश

    दिल्ली के शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगी नई मेट्रो लाइन

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 08 मई। दिल्ली में मेट्रो आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. शहर के लगभग हर इलाके तक मेट्रो की पहुंच होने से रोजाना लाखों यात्रियों का सफर आसान, तेज और आरामदायक हो गया है. ऑफिस जाने वाले लोग हों, छात्र हों या फिर बाजार जाने वाले परिवार, हर किसी के लिए दिल्ली मेट्रो अब एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. कम खर्च में तेज यात्रा, एसी और जगह-जगह कनेक्टिविटी लोगों की जेब का भी ख्याल रखती है. इसी सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. अब पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

    नया कॉरिडोर बनने के बाद लोगों को बार-बार मेट्रो लाइन बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा. अभी शास्त्री पार्क, सीलमपुर और आसपास के इलाकों से नोएडा या साउथ दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को रेड लाइन और ब्लू लाइन बदलनी पड़ती है, जिससे समय बर्बाद होने के साथ-साथ परेशानी भी होती है. इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को होगा. सीलमपुर, गांधी नगर, गीता कॉलोनी और मयूर विहार क्षेत्र के लोगों का सफर पहले से आसान और तेज़ हो जाएगा.

    नोएडा सेक्टर-18, सेक्टर- 62 और साउथ दिल्ली जाने वाले कर्मचारियों का रोज़ाना 30 से 40 मिनट तक समय बच सकता है. छात्रों को भी बड़ी राहत मिलेगी. इंद्रप्रस्‍थ यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब लंबा और थकाऊ सफर नहीं करना पड़ेगा. इस कॉरिडोर के शुरू होने से यमुना पार के इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा और ब्लू लाइन पर भीड़ घटेगी. इसके साथ ही प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी. लंबे समय से पूर्वी दिल्ली को एक बेहतर ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी की जरूरत थी. मेट्रो फेज V(B) को उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. अब लोगों को उम्मीद है कि यह कॉरिडोर दिल्ली की रफ्तार को और तेज़ बनाएगा.

    कई भीड़भाड़ वाले इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा
    मयूर विहार फेज-3, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.
    रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का सफर पहले से आसान और तेज हो जाएगा.
    भारी ट्रैफिक और लंबे जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
    ऑफिस और कॉलेज जाने वाले यात्रियों का समय और जेब बचेगा.
    लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी.
    नई मेट्रो लाइन शुरू होने से सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है.

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही बता चुकी हैं कि दिल्ली मेट्रो फेज V(B) के तहत राजधानी में कुल 7 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनने वाला यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    delhi metro-corridor tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड

    June 24, 2026

    FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.