asd फिरोजाबाद में फर्जी वोट डालने आए 42 मतदाता गिरफ्तार

फिरोजाबाद में फर्जी वोट डालने आए 42 मतदाता गिरफ्तार

0

फिरोजाबाद 07 मई। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे है। इसी बीच पुलिस ने 42 फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वोट डालने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया और फर्जी मतदान करने से रोक दिया है। इनकी गिरफ्तारी थाना रामगढ़, उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर से हुई है।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया में रेलवे द्वारा रास्ता रोकने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। पाने नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। इसके साथ ही नगला जवाहर और नगला उमर में भी मतदान का विरोध हो रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली लोकसभा सीट हैं। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। आरोप है कि यह बीएलओ समाजवादी पार्टी के लिए वोट बना रहा था। पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था। इसलिए उसे पकड़ा गया है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम 7 प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। आज उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680