asd यूपी में कोहरे संग फिर से लौटेगी सर्दी, लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट – tazzakhabar.com
Date: 24/04/2025, Time:

यूपी में कोहरे संग फिर से लौटेगी सर्दी, लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट

0

लखनऊ 31 जनवरी। यूपी में मौसम के एक बार फिर यू-टर्न लेने के आसार हैं. प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम(पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है. उसके असर से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी के 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। रात में गलन बरकरार रहेगी। तराई इलाकों में अभी 2 दिन तक घना कोहरा रहेगा। गुरुवार को सबसे गर्म प्रयागराज रहा। जहां अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सबसे ठंडा अयोध्या रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत , आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रह सकता है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. 1 व 3 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के करण उत्तर प्रदेश में तीन से लेकर 5 फरवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तेज बारिश होने की संभावना है.

बता दें क‍ि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर द‍िखने वाला है। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, एक से दो द‍िन में मौसम में बदलाव देखने को म‍िलेगा। यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश होगी। बारिश के दौरान तापमान में भी कमी नजर आएगी। ज‍िससे ठंड बढ़ सकती है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680