asd यूपी में लंबी खिंचेगी सर्दी, मुजफ्फरनगर प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर

यूपी में लंबी खिंचेगी सर्दी, मुजफ्फरनगर प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर

0

लखनऊ 16 दिसंबर। मैदानों से आ रही तेज बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। रविवार को यूपी के अधिकतर शहर शीतलहर की चपेट में रहे। अयोध्या एक बार फिर सूबे में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 2.5 और अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा का दिन 21 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे सर्द रहा। वहीं मुजफ्फरनगर प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार एआई के माध्यम से अध्ययन के बाद पता चलता है कि शीतलहर की शुरुआत समय से पहले हो गई है। इस बार सर्दी लंबी खिंचने की संभावना है। जनवरी में भी राहत नहीं मिलेगी। रविवार को दिन में निकली धूप भी लोगों को गलन से राहत नहीं दिलाई पाई। पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का कहर जारी रहा।

वेस्ट में कोहरा छाने का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में रात/सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। वेस्ट यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश20 से 22 डिग्री और 4.0 से 7.0 डिग्री के आसपास रहेगा।

शीतलहर का चलेगा दौर मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जो आंकड़े उपलब्ध हैं उससे स्थानीय स्तर पर एआई के माध्यम से अध्ययन किया गया है। इससे पता चलता है कि शीतलहर की शुरुआत पहले हो गई है। शीतलहर का दौर 16 जनवरी तक लगातार चलने की संभावना बनी है। इस बार पूरी जनवरी सर्दी का प्रकोप रहेगा।

सतर्क रहें, सूखी सर्दी बनी रहेगी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शीतलहर बनी रहेगी। एक नया विक्षोभ पाकिस्तान के मध्य से उठा है। इसके गुजरने के बाद फिर से सर्दी बढ़ेगी। इस तरह सर्दी कम होने की कोई संभावना नहीं है। रात का तापमान कम रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि संभव है। कोहरा भी पड़ सकता है।

मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार को वेस्ट यूपी के सभी शहरों में तेजी से पारा लुढ़क गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान रविवार को तीन से चार डिग्री कम रिकार्ड हुआ। मुजफ्फरगर प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रिकार्ड हुआ, जहां का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री पहुंच गया।

यहां रहा इतना तापमान
यूपी में दूसरे स्थान पर नियामतपुर 4.0, फुरसतगंज (अमेठी) रहा। तीसरे स्थान पर 4.1 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर, सुल्तानपुर 4.9, इटावा और शाहजहांपुर 5.2, मेरठ 5.3 डिग्री गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर व लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। झांसी 5.7 डिग्री के साथ 10वें स्थान पर रहा।

इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट
यूपी में आज मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा और अयोध्या में कोहरे के साथ शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, संभल, बदायूं, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680