asd सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ फेरे लेंगी या होगा निकाह? पिता ने तोड़ी चुप्पी,…

सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ फेरे लेंगी या होगा निकाह? पिता ने तोड़ी चुप्पी,…

0

नई दिल्ली 22 जून। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है। सोनाक्षी की वेडिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट पर फैंस ने नजरें बनाए रखी हैं। इस बीच एक्ट्रेस के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी के शादी के बाद इस्लाम धर्म में परिवर्तन करने को लेकर अपनी बात रखी है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। हालांकि, उनकी मैरिज किस रीति-रिवाज से होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया था। कपल को जल्द से जल्द दूल्हा-दुल्हन बनते देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने बताया है कि कपल किस तरह से शादी करेगा।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल रतनसी ने कहा है कि सोनाक्षी और जहीर न हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे, न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से। कपल सिविल मैरिज करेगा।

फैंस के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी। इस पर इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद कन्वर्ट नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिलेशन दिल का रिश्ता है और धर्म का इसमें कोई काम नहीं है।

बता दें कि इसके पहले खबरें थीं कि सोनाक्षी की शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह 23 जून की शाम वेडिंग रिसेप्शन में जरूर शामिल होंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680