asd दुबई से लौटे पति की प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या, शव दो टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर फेंका

दुबई से लौटे पति की प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या, शव दो टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर फेंका

0

देवरिया 21 अप्रैल। यूपी के देवरिया में दुबई से लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव को दो टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद सूटकेस को घर से 55 किमी दूर फेंक दिया। रविवार सुबह तरकुलवा क्षेत्र में किसान ने खेत में ट्रॉली बैग देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो अंदर शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

पत्नी ने एक गलती कर दी थी, उसने पति को उसी ट्रॉली बैग में भरा, जिसे वह दुबई से लेकर आया था। ट्रॉली बैग में एयरपोर्ट का बार कोड लगा हुआ था। उससे शव की पहचान नौशाद अहमद (38) पुत्र मन्नू अहमद के तौर पर हुई।

पुलिस नौशाद के घर मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव पहुंची तो पत्नी राजिया ने पति के लापता होने की कहानी सुनाई। वह जोर-जोर से खुद रोने लगी। लेकिन, जैसे ही पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो सारी तस्वीर साफ हो गई। कई जगह खून के निशान मिले।

पुलिस ने पत्नी राजिया को हिरासत में ले लिया। सख्ती की तो वह टूट गई। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पत्नी ने बताया कि उसका भांजे रुमान के साथ संबंध है। पति उन दोनों के बीच बाधक बन रहा था। इसलिए भांजे के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपी भांजा रुमान फरार है। नौशाद और राजिया की 6 साल की एक बेटी आतिफा है।

रविवार सुबह 8 बजे तरकुलवा के पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी अपने खेत पहुंचे। वहां एक ट्रॉली बैग पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का इलाका बैरिकेड कर दिया।

एएसपी अरविंद वर्मा, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ माैके पर पहुंचे। ट्रॉली बैग खोला तो उसमें युवक की दो टुकड़ों में लाश थी। कमर से सिर तक के हिस्से को प्लास्टिक में लपेटा गया था। कमर से पैर तक का हिस्सा बोरे में था। सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। कुछ ही देर में बैग पर लगे बार कोड की डिटेल से शव की शिनाख्त नौशाद के रूप की गई। ट्रॉली बैग से कुछ ही दूरी पर एक विदेशी सिमकार्ड भी बरामद हुआ।

पुलिस नौशाद के घर पहुंची। पत्नी राजिया से पूछताछ की। वह पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने शक होने पर घर की तलाशी ली तो खून लगा एक और सूटकेस मिला। इसके बाद राजिया से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680