asd व्हाट्सएप का नया फीचर, वॉयस मैसेज सुने बिना दे पाएंगे रिप्लाई

व्हाट्सएप का नया फीचर, वॉयस मैसेज सुने बिना दे पाएंगे रिप्लाई

0

नई दिल्ली 23 नवंबर। व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग करते हैं। पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक नया ‘वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन’ फीचर शुरू किया है, जो वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदल देता है।

इसका मतलब है कि अब यूजर्स को वॉयस मैसेज सुनने की बजाय उसे पढ़ सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के एन्क्रिप्शन के साथ आता है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है। इसके अलावा, व्हाट्सएप अब तीन और नए बदलाव करने जा रहा है, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतरीन बना देंगे। इनमें से एक फीचर खासतौर पर आपका समय बचाने में मदद करेगा।
कॉल लॉग मैनेजमेंट: अब यूजर्स को कॉल लॉग को बेहतर तरीके से मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा। आप कॉल्स को डिलीट भी कर सकते हैं और हर कॉल की जानकारी देख सकते हैं।

कैमरा शॉर्टकट: WhatsApp अब गैलरी में एक नया कैमरा शॉर्टकट लाने जा रहा है, जिससे आप आसानी से कई फोटो और वीडियो एक साथ भेज सकते हैं।
रिएक्शन ट्रे: WhatsApp यूजर्स को इमोजी से रिएक्ट करने में और आसानी देगा। अब डबल-टैप करके आप अपने पसंदीदा इमोजी को जल्दी से सेलेक्ट कर सकते हैं।

वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन कैसे काम करता है?
WhatsApp के मुताबिक, ट्रांसक्रिप्शन ऑन-डिवाइस जनरेट किया जाता है और यह पूरी तरह से निजी है. इसका मतलब है कि मैसेज केवल आपके फोन पर प्रोसेस होता है और WhatsApp भी इसे एक्सेस नहीं कर सकता. यह फीचर WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति को बनाए रखता है, जिससे आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहती है.

फीचर को कैसे इनेबल करें:
Settings > Chats में जाएं.
Voice Message Transcripts को ऑन करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
वॉयस मैसेज पर टैप और होल्ड करें, फिर Transcribe विकल्प पर टैप करें.
ट्रांसक्रिप्शन को विस्तार से देखने के लिए मैसेज पर दिख रहे एक्सपैंड आइकन पर टैप करें.
इन भाषाओं में उपलब्ध फीचर
iOS पर यह फीचर कई भाषाओं में उपलब्ध है, जैसे अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी आदि. वहीं, Android यूजर्स के लिए यह अभी केवल अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी और हिंदी तक सीमित है. भविष्य में अन्य भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़े जाने की संभावना है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680