asd WhatsApp यूजर्स को मिले ऑनलाइन इंडिकेटर समेत कई नए फीचर्स

WhatsApp यूजर्स को मिले ऑनलाइन इंडिकेटर समेत कई नए फीचर्स

0

नई दिल्ली 11 अप्रैल। WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। कंपनी भी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए इस ऐप में नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी को एक खास फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है जिससे आप अपनी चैट्स को और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं। दरअसल कंपनी एडवांस चैट प्राइवेसी नाम से एक नया फीचर ला रही है। हालांकि इसी बीच कंपनी ने हाल ही में रोल आउट हुए कई नए फीचर्स के बारे में भी बताया है।

WhatsApp के नए फीचर्स
ग्रुप चैट में ‘Online’ इंडिकेटर- इस नए फीचर की मदद से यूजर अब रियल टाइम में जान पाएंगे कि उनके ग्रुप में कौन-कौन लोग ऑनलाइन हैं और बात करने के लिए उपलब्ध हैं।
हाइलाइट्स के लिए नोटिफिकेशन सीमित करें- अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें केवल मेंशन, रिप्लाई और सेव किए गए कॉन्टेक्ट्स से आए मैसेज की ही नोटिफिकेशन मिले।
ईवेंट से जुड़ी नई सुविधाएं- अब सिर्फ ग्रुप में ही नहीं, बल्कि 1:1 चैट में भी ईवेंट बनाए जा सकते हैं। RSVP ऑप्शन में अब ‘Maybe’ विकल्प जोड़ा गया है। यूजर अब प्लस वन (Plus One) इनवाइट भेज सकते हैं, साथ ही समाप्ति की तारीख और समय भी जोड़ सकते हैं। ईवेंट को चैट में पिन किया जा सकता है।
Tappable Reactions- यूजर्स अब देख सकते हैं कि दूसरों ने किस रिएक्शन का इस्तेमाल किया है और उसी रिएक्शन पर टैप कर सकते हैं ताकि तुरंत वही प्रतिक्रिया दी जा सके।
चैनल्स के लिए वीडियो नोट्स और वॉइस ट्रांसक्रिप्ट- अब WhatsApp चैनल्स में 60 सेकंड तक के वीडियो नोट्स साझा किए जा सकते हैं। वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट की सुविधा भी अब उपलब्ध है, जिससे ऑडियो मैसेज को टेक्स्ट में पढ़ा जा सकता है।
QR कोड से चैनल इनवाइट- चैनल एडमिन अब एक QR कोड जनरेट करके अन्य यूज़र्स को चैनल से आसानी से जोड़ सकते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680