asd यूपी के कई जिलों में तेज बारिश-ओले गिरने से बदला मौसम का मिजाज, कल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश-ओले गिरने से बदला मौसम का मिजाज, कल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

0

लखनऊ 01 मार्च। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल चुका है। 24 घंटे में 16 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओले भी गिरे। लखीमपुर में तो इतने ओले गिरे कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। अलीगढ़ में मटर के दाने से बड़े-बड़े ओले गिरे हैं।

गाजियाबाद, मेरठ समेत 8 शहरों में शनिवार सुबह से बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे, दिन में भी बादलों की आवाजाही रहेगी. एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने यूपी के 37 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बदायूं में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इस क्रम में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर बाद चलने वाली पछुआ हवा पहाड़ों पर बने बादलों को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही हैं। इससे नमी भी बढ़ जा रही है।

मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। अभी फ‍िलहाल नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ में बादल छाए हुए हैं। रात से यहां रुक-रुक कर बार‍िश हो रही है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बने रहेगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680