asd संसद में माब लिंचिंग जैसे मुद्दे मजबूती से उठायेंगेः चन्द्रशेखर – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

संसद में माब लिंचिंग जैसे मुद्दे मजबूती से उठायेंगेः चन्द्रशेखर

0

सहारनपुर 14 जून। आजाद समाज पार्टी (आसपा) प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने गत दिवस लखनऊ में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी से मुलाकात की। दोनों के बीच मुसलमानों और वंचित वर्ग के मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। मौलाना ने देश में माब लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने और इस पर कड़ा कानून बनाने पर जोर दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि वह आजमन के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। यूपी में एकता और भाईचारे का माहौल बनाने पर बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि आज देश की बड़ी आबादी हाशिये पर है। लंबे समय से सरकारों ने उन्हें बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा। मौलाना सज्जाद ने चंद्रशेखर से कहा कि मुस्लिम, कमजोर और वंचित वर्ग के लिए आगे आना चाहिए। देश में होने वाली माब लिंचिंग पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि माब लिंचिंग हो या रोटी, कपड़ा, मकान, इन सभी मुद्दों को यह मजबूती से रखेंगे। दोनों समुदायों के बीच दीवारें हैं, उन्हें गिराने का प्रयास करेंगे। एकता और भाईचारे का माहौल पैदा करने का प्रयास होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। जाति-धर्म देखकर न्याय किया जाएगा, तो सरकार से जनता का विश्वास उठ जाएगा। राजनीति अपनी जगह है, देश अपनी जगह। देश बड़ा है, बाकी चीजें बाद में हैं। सत्तापक्ष की जिम्मेदारी तो है ही, विपक्ष को भी इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए।

चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव भाजपा बनाम देश का था। अयोध्या का नतीजा इस बात की गवाही दे रहा है कि जनता अपने असल मुद्दों पर लड़ना चाहती है। दलित समाज में गुस्सा था कि भाजपा उनके बच्चों के भविष्य के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। इसी कारण देश की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा में धांधली हुई है और हमारी पार्टी इसके विरोध मैं दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी। मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि मुस्लिम दलित गठबंधन ने प्रदेश को नया लीडर दिया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680