asd सनातनी बने वसीम रिजवी का ऐलान, सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को देंगे 3 हजार महीना

सनातनी बने वसीम रिजवी का ऐलान, सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को देंगे 3 हजार महीना

0

लखनऊ 12 फरवरी। सनातन धर्म में वापसी करने वाले मुसलमानों को 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। वसीम रिजवी से धर्म परिवर्तन कर बने ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने मुसलमानों इसका ऑफर दिया है। मंगलवार को वो महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने प्रयागराज स्थित सदगुरू रणछोड़ नगर शिविर भारत सेवा आश्रम पहुंच कर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मुसलमानों से घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं अपने मित्रों के जरिए एक संगठन तैयार कर रहा हूं। उस संगठन के माध्यम से जो भी मुसलमान सनातन धर्म अपनाएगा उसे 3 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक वो सनातन धर्म में स्थापित नहीं हो जाता है तब तक उसे यह धनराशि हर महीना मिलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग रोजगार करना चाहेंगे। उन्हें भी किसी न किसी छोटे रोजगार से जोड़ने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमान कट्टर मानसिकता छोड़ कर अपनी मर्जी से सनातन धर्म में वापसी करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी सनातन धर्म अपनाएगा, उसे एक गोद लेने का पत्र दिया जाएगा. यदि उस पत्र को स्वीकृति मिलती है, तो व्यक्ति उस जाति का सनातनी माना जाएगा. एससी-एसटी वर्ग के लोग अगर सनातन धर्म में आते हैं और उन्हें उसी वर्ग के लोग गोद लेते हैं, तो वे उसी श्रेणी में बने रहेंगे और सरकारी लाभ भी उन्हें मिलता रहेगा.

वसीम रिजवी ने दावा किया कि उनके संपर्क में कई मुस्लिम हैं, जो इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाना चाहते हैं. “हम जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें कई लोग घर वापसी करेंगे.” उनका कहना है कि इस्लाम की कट्टरता से लोग तंग आ चुके हैं. “इस्लाम में जिस तरह से अन्य धर्मों को काफिर और मुशरिक कहकर अपमानित किया जाता है, यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680