asd विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, बीवी संग वायरल हुई तस्वीरें

विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, बीवी संग वायरल हुई तस्वीरें

0

नई दिल्ली 10 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा वरदान अब एक साल का हो गया है। एक्टर ने बेटे के जन्मदिन पर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेता के फैंस भी उनके बेटे का चेहरा देखने का काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे।

जन्मदिन के तीन दिन बाद उन्होंने सेलिब्रेशन की फोटोज से हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके बेटे का फेस देखकर फैंस एक्टर को बधाई भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, नेटिजेंस उनके लाडले पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विक्रांत मैसी ने एक साल पहले 7 फरवरी 2024 को अपने बेटे वरदान मैसी का स्वागत किया था। उन्होंने कुछ महीनों पहले एक्टिंग से ब्रेक भी लिया था, ताकि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। अब वो अपने बेटे वरदान का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसकी झलक उन्होंने अब सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
विक्रांत मैसी ने 8 फरवरी 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ शीतल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो कहिए! हमारे अद्भुत वरदान को।’

बताते चले कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 2018 में रिलीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ वेब सीरीज में साथ काम किया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों इसी शो के सेट पर पहली बार मिले और डेट करना शुरू किया। खैर। दोनों ने 2019 में सगाई की और 2022 को अपनी शादी को रजिस्टर किया। 18 फरवरी 2022 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश में इंटिमेट वेडिंग की, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स शामिल हुए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्रांत
विक्रांत ने 2013 में ‘लुटेरा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 12 साल के करियर में बेहतरीन फिल्में की हैं। इनमें ‘छपाक’, ‘हसीन दिलरुबा’, ’12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ सहित उनकी कई मूवीज शामिल हैं। उन्हें ‘यार जिगरी’, ‘TME’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में देखा जाएगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680