asd बागपत में होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

बागपत में होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

0

बागपत 25 सितंबर। बागपत में मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित अग्रवाल मंडी टटीरी में एक होटल पर कर्मचारी तंदूर की रोटी बनाने के दौरान थूकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में ‘नरेश चिकन कॉर्नर’ नामक होटल के तंदूर पर काम कर रहे एक कर्मचारी की हरकत को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
रोटी पर थूकने की वीडियो वायरल होने के बाद होटल संचालक ने कर्मचारी बदल दिया। इसके बाद होटल पर आए दूसरे कर्मचारी ने भी थूककर रोटी बनानी शुरू कर दी, जिसे देखते ही लोगों ने वीडियो वायरल कर दी।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस घटना से उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। होटल के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।

स्थानीय लोगों ने होटल के संचालक और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। यह मामला न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है। बल्कि स्थानीय व्यापारियों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़ा करता है। वहीं पुलिस द्वारा वीडियो की जांच के साथ-साथ होटल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से कहीं रोटी तो कहीं जूस में थूकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से इस मामले में हाफिज नवाब अली का कहना है कि इस्लाम में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी जायज नहीं है। ये कोई साजिश है।

गाजियाबाद के लोनी में जमीयत उलमा ए हिंद के महासिचव हाफिज नवाब अली ने कहा कि जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर अपने स्तर से भी इन मामलों की जांच कराई जा रही है। अब तक आए मामलों से संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कोई भी इंसान इस तरह की घटिया हरकत नहीं कर सकता।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680