asd X पर यूजर्स को मिलेगी पेमेंट सर्विस, जल्द लॉन्च होगा फीचर

X पर यूजर्स को मिलेगी पेमेंट सर्विस, जल्द लॉन्च होगा फीचर

0

नई दिल्ली 29 जनवरी। एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने X Money की घोषणा कर दी है। यह नई डिजिटल वॉलेट और भुगतान सेवा उपयोगकर्ताओं को पीयर-टू-पीयर (P2P) सिस्टम के माध्यम से पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देगी। उपयोगकर्ता अपने बैंक खाते से डिजिटल वॉलेट में धनराशि ट्रांसफर कर सकेंगे और फिर इसे प्लेटफॉर्म पर किसी अन्य वॉलेट में भेज सकेंगे। X Money अमेरिकन कंपनी Visa के साथ काम करेगा और इसका मुकाबला CashApp, Venmo और Zelle जैसी सेवाओं से होगा।

X की CEO लिंडा याकरिनो ने नए प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि X Money अकाउंट्स के लिए सपोर्ट इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। X Money ने Visa के साथ साझेदारी की है, जिससे उपयोगकर्ता Visa Direct के माध्यम से अपने X वॉलेट में तुरंत फंड जोड़ सकेंगे और P2P भुगतान कर सकेंगे। सबसे पहले यह सर्विस अमेरिका में शुरू होगी। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे दूसरे देशों में इस फीचर को शुरू करेगी।

एक्स पर शुरू होने वाले X Money फीचर के कोड ऐप रिसर्चर्स स्पॉट कर चुके हैं। इस सर्विस के सबसे प्रमुख फीचर की बात करें तो यूजर्स वॉलेट में फंड लोड कर सकते हैं। इस फंड का इस्तेमाल यूजर्स पेमेंट्स के लिए कर सकते हैं। X Money सर्विस इस सल के पहले क्वार्टर में लॉन्च हो सकती हैं।

X Payments LLC को अमेरिका के 41 राज्यों में लाइसेंस मिल चुका है। इसके साथ वेबसाइट के मुताबिक यह फाइनेंशियल क्राइम्स इफोर्समेंट नेटवर्क (FinCEN) से भी रजिस्ट्रर्ड है। मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में साल 2022 में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इस सोशल प्लेटफॉर्म का नाम बदलने के साथ कई सारे बदलाव किए थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680