asd राजकुमार और ललित को यूपी सरकार देगी एक-एक करोड़ रूपये

राजकुमार और ललित को यूपी सरकार देगी एक-एक करोड़ रूपये

0

गाजीपुर 18 अगस्त। गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में देश का झंडा गाड़कर लौटे हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी- ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल की झोली भर गई है। सीएम योगी ने आज दोनों को एक-एक करोड़ रुपये के साथ ही पुलिस में डेप्युटी एसपी रैंक अधिकारी बनाने की घोषणा की है।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम में थे। यहां उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल के साथ ही उनके परिजन को सम्मानित किया। सीएम योगी आदित्य नाथ ने ओलम्पियन ललित उपाध्याय और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। सीएम ने ओलम्पियन राजकुमार पाल को भी सम्मानित किया। सीएम की ओर से राजकुमार पाल के परिजन को सम्मानित किया गया।

सीएम की ओर से राजकुमार की मां, दोनों भाइयों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। मेघबरन स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों, कोच को सीएम ने सम्मानित किया। मेघबरन सिंह स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजकुमार,ललित उपाध्यायय पेरिस ओलम्पिक मे कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्य नाथ का सम्बोधन भी हुआ। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल का अभिनंदन वह करते हैं। प्रदेश के इन दोनो खिलाड़ियों ने ओलम्पिक में देश का गौरव बढ़ाया है।

पेरिस ओलम्पिक में देश के खिलाड़ियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। ओलम्पिक में देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश सरकार ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल को 1-1 करोड़ देगी। ओलम्पिक में भाग लेने वाले यूपी के सभी खिलाड़ियों को यूपी सरकार 10-10 लाख रुपये देगी। सीएम ने कहा कि ललित उपाध्याय के माता पिता की साधना का नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर है। राजकुमार पाल की मां की साधना है कि उन्होंने देश का मां बढ़ाया। ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एसपी हो चुके हैं। राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एसपी होंगे।

खेल के को बढ़ावा देने के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सरकार लगातार वित्तीय सहायता दे रही है। सरकार हर गांव में खेल का मैदान बना रही है। सरकार प्रदेश के हर जिले में स्टेडियम बनायेगी। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी लखनऊ में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा, एथलेटिक्स के लिए पारूल चौधरी, शूटिंग के लिए अखिल शेवरान, कबड्डी के लिए अर्जुन देशवाल आदि को सीधे डिप्टी एसपी बनाया गया है। विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार बने हैं। अर्जुन सिंह को यात्री कर अधिकारी, प्राची और पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति भी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे 500 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अब हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल की बारी है। वह जल्द ही सीधे डिप्टी एसपी बन जाएंगे। उनकी माता की साधना सार्थक हुई है। उनके पिता जहां भी होंगे, आशीर्वाद दे रहे होंगे।

खिलाड़ियों को मिलती है सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के एकल में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़, कांस्य पदक पर 2 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार देती है। ओलंपिक में टीम गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पर 75 लाख रुपये दिए जाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पर 75 लाख और कांस्य पदक पर 50 लाख रुपये खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। इस मौके पार खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, विवि कुलपति प्रो. वंदना सिंह, हाकी संघ के महा सचिव भोला सिंह, खेल निदेशक आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। स्वागत पूर्व सांसद व स्टेडियम के प्रबंधक राधे मोहन सिंह और संचालन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने किया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680