asd यूपी कांग्रेस ने 133 जिला, नगर अध्यक्ष घोषित किए – tazzakhabar.com
Date: 24/04/2025, Time:

यूपी कांग्रेस ने 133 जिला, नगर अध्यक्ष घोषित किए

0

लखनऊ 21 मार्च। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन के विस्तार को लेकर चल रही कवायद के तहत पार्टी ने उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों व शहर अध्यक्षों की सूची गुरुवार देर शाम को जारी कर दी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की तरफ से सभी नए जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की गई है. कांग्रेस ने प्रदेश में कुल 133 जिला अध्यक्षों व शहर अध्यक्षों की सूची जारी की है. कांग्रेस पार्टी ने दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के सभी फ्रंटल संगठनों सहित जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को भंग कर दिया था तब से पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया में लगी हुई थी.

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में हर के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा था. पर उनके नेतृत्व में 2022 के चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मिली करारी हार के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश में अब उनके और उनके लोगों को जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. पर कांग्रेस की ओर से जारी 133 जिला व शहर अध्यक्षों की सूची में प्रियंका गांधी की चली है. इस सूची में ज्यादातर जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के तौर पर प्रियंका गांधी की टीम में के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. जैसे मथुरा शहर की जिम्मेदारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर को जिला अध्यक्ष बनाया है जबकि आगरा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकसभा प्रत्याशी रहे रामनाथ सिकरवार को दी गई है.

इसी तरह लखनऊ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रुद्र दमन सिंह बबलू को दी गई है. जबकि शहर अध्यक्ष पर कोई बदलाव नहीं किया गया है लखनऊ शहर अध्यक्ष डॉ शहजाद और अमित त्यागी को ही बनाया गया है. वहीं कानपुर नगर की बात करें तो महानगर की जिम्मेदारी पवन गुप्ता को सौंपी गई है. जबकि कानपुर देहात की जिम्मेदारी अमित सिंह गौर को दी गई है. कांग्रेस की जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश पांडे के लोगों को तवज्जो ना के बराबर मिली है, केवल बनारस आसपास के जिलों में ही अजय राय अपने अनुसार जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष बनवाने में सफल हुए है.

नए जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची
सीवेंद्र प्रताप सिंह को बहराइच का नए जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देशराज रिछारिया ‘अहिरवार’ को झांसी का जिलाध्यक्ष व मनोज गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
दयाराम रजक को ललितपुर का जिलाध्यक्ष, अरविंद सेंगर को जिलाध्यक्ष जालौन, राज कुमार वर्मा को उरई का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष धूरिया को महोबा का जिलाध्यक्ष, राजेश दीक्षित को बांदा का जिलाध्यक्ष और अप्साना शाह को शहर अध्यक्ष, कुशाल पटेल को चित्रकूट जिलाध्यक्ष, गोविंद अहिरवार हमीरपुर जिलाध्यक्ष, महेश द्विवेदी फतेहपुर जिलाध्यक्ष, आरिफ गुड्डा फतेहपुर शहर अध्यक्ष, गौरव कुमार पाण्डेय कौशांबी जिलाध्यक्ष, डॉ. नीरज कुमार त्रिपाठी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष, आशुतोष दीक्षित इटावा जिलाध्यक्ष, राशिद खान शहर अध्यक्ष, सरिता दोहरे औरैया जिलाध्यक्ष, गोपाल कुलश्रेष्ठ मैनपुरी जिलाध्यक्ष व डॉ. नागेन्द्र सिंह यादव को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

मोहम्मद शाकिर हुसैन अली कन्नौज जिलाध्यक्ष, पंकज वर्मा शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। इसी तरह सीवेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष बहराइच व मिर्जा तारिक वेग शहर अध्यक्ष, विद्या मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष श्रावस्ती, शिव लाल कोरी जिलाध्यक्ष बलरामपुर, राम प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष गोंडा व शाहिद अली कुरैशी शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं। विश्वनाथ चौधरी को बस्ती का जिलाध्यक्ष, काजी सुहैल अहमद को सिद्धार्थनगर, प्रवीण चंद्र पाण्डेय संत कबीर नगर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

केके यादव जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर, मो. मोहसिन जिलाध्यक्ष बाराबंकी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा को शहर अध्यक्ष को बनाया गया है। अजीत यादव जिलाध्यक्ष बदायूं, मुन्नालाल सागर शहर अध्यक्ष, सकुंतला देवी जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद व अंकुर मिश्रा शहर अध्यक्ष, रजनीश गुप्ता जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर, तकबीन हसन खान शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं।

लखीमपुर प्रहलाद पटेल जिलाध्यक्ष व रियाज अहमद खान शहर अध्यक्ष। विक्रम पाण्डेय जिलाध्यक्ष हरदोई, अनुपम दीक्षित शहर अध्यक्ष, डॉ. ममता वर्मा जिलाध्यक्ष सीतापुर, शिशर वाजपेयी शहर अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह छाबा जिलाध्यक्ष पीलीभीत, श्रीकृष्ण गंगवार शहर अध्यक्ष, संदीप राणा जिलाध्यक्ष सहारनपुर, मनीष त्यागी शहर अध्यक्ष, अखलाक प्रधान जिलाध्यक्ष शामली, मुनीश देवी शहर अध्यक्ष, हैं। रीता जिलाध्यक्ष बिजनौर व हुमायु वेग शहर अध्यक्ष, हाजी मोहम्मद आरिफ तुर्की जिलाध्यक्ष संभल, शिव किशोर गौतम शहर अध्यक्ष, ओमकार कटारिया जिलाध्यक्ष अमरोहा, इंद्रेश शर्मा शहर अध्यक्ष, राकेश त्यागी जिलाध्यक्ष हापुड़, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष, गौरव भाटी जिलाध्यक्ष मेरठ, रंजन शर्मा शहर अध्यक्ष, दीपक भाटी गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

मुकेश यादव शहर अध्यक्ष नोएडा, लव कश्यप जिलाध्यक्ष बागपत, राम हरि पवार शहर अध्यक्ष। मनोज पाण्डेय जिलाध्यक्ष कासगंज, राजेन्द्र कश्यप शहर अध्यक्ष। ठाकुर सोमवीर सिंह जिलाध्यक्ष अलीगढ़, नावेद खान शहर अध्यक्ष, जियाउर्र रहमान जिलाध्यक्ष बुलंदशहर व रवि लोधी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

मुकेश धनगर जिलाध्यक्ष मथुरा, पंडित यतीन्द्र मुकद्दम शहर अध्यक्ष, हाजी आशिक हुसैन जिलाध्यक्ष एटा, विनीत पराशर वाल्मीकी शहर अध्यक्ष, विवेक कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष हाथरस, योगेश कुमार ओके शहर अध्यक्ष, रामनिवास यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, शफाकत खान राजू शहर अध्यक्ष, सतीश शर्मा दासना जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, वीर सिंह जाटव शहर अध्यक्ष, बृजेश कमार सैनी शहर अध्यक्ष मोदी नगर, प्रमिल कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष रामपुर, वकार अली खान शहर अध्यक्ष, रामनाथ सिकरवार जिलाध्यक्ष आगरा, अमित दिवाकर शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं।

सतपाल कटारिया जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष, रंजन मित्तल शहर अध्यक्ष, कौशल कुमार जिलाध्यक्ष आजमगढ़, रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष, राजमंगल यादव जिलाध्यक्ष मऊ, सलमान जमशेद शहर अध्यक्ष, राम राज सिंह गोंड जिलाध्यक्ष सोनभद्र, फरीद अहमद शहर अध्यक्ष, शिव कुमार पटेल जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, रंजन पाठक शहर अध्यक्ष, विजय सिंह जिलाध्यक्ष महराजगंज, असफाक अहमद जिलाध्यक्ष गंगापार इलाहाबाद, अशोक पटेल जिलाध्यक्ष यमुनापार इलाहाबाद, फूजल हाशमी शहर अध्यक्ष बनाये गये हैं।

सुनील राम जिलाध्यक्ष गाजीपुर, संदीप कुमार विश्वकर्मा शहर अध्यक्ष, प्रमोद सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर, मो.आरिफ शहर अध्यक्ष, अरुण द्विवेदी जिलाध्यक्ष चंदौली, बृजेश गुप्ता शहर अध्यक्ष, रवीन्द्र राधे विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष कुशीनगर, उमाशंकर पाठक जिलाध्यक्ष बलिया बनाया गया है। विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ जिलाध्यक्ष देवरिया, मिर्जा खर्शीद अहमद शहर अध्यक्ष। वसीम अंसारी जिलाध्यख भदोही बनाये गये हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680