asd दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

0

प्रयागराज 07 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराय ममरेज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शुक्रवार रात सराय ममरेज थाना क्षेत्र के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि सराय ममरेज और फूलपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर खुर्द के रहने वाले राहुल यादव (25) अपने साथी चंचल (17) निवासी प्रतापपुर, विजय (25) निवासी जंघई के साथ बाइक से मियां का पूरा की तरफ जा रहे थे। जबकि फूलपुर की ओर से बाइक सवार सनी कुमार (24) निवासी बौड़ई, विकास कुमार (25) व मनजीत कुमार (20) निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक की सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी के सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राहुल यादव, सनी कुमार और मनजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंचल, विजय और विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और तीन-तीन लोग बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680