asd जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का आरोप, नाबालिग समेत दो पकड़े – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का आरोप, नाबालिग समेत दो पकड़े

0

लोनी 14 सितंबर। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में शुक्रवार शाम को एक ऐसी खबर सामने आई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में खुशी जूस कॉर्नर के नाम से एक दुकान है। वहां शुक्रवार शाम देखते-देखते भीड़ जुट गई। दावा है कि कुछ लोगों ने जूस कॉर्नर में काम करने वाले लड़कों को एक बोतल में पेशाब ले जाते देख लिया। उन्होंने दुकानदार और उसके नाबालिग कर्मचारी पर जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का आरोप लगाया। इससे लोगों में भारी रोष हो गया। लोगों ने हंगामा कर दोनों को दबोच लिया। सूचना लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची लोनी पुलिस ने दुकान से बोतल में पेशाब बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग समेत दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दुकान में व आसपास पेशाब करने के लिए जगह नहीं थी। उन्हें दूर जाना पड़ता था। इसलिए वह बोतल में पेशाब करते थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि वह मूलरूप से बहराइच के कैसरगंज के रहने वाले हैं। यह दुकान उनके चचेरे भाई की थी। वह एक माह पूर्व अपने घर चले गए। तभी से वह दोनों इस दुकान को चला रहे हैं। दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस जांच में लगा नहीं मिला है। घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने क्षेत्र में चल रही कई अन्य दुकानों की भी जांच कराने की मांग की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खुशी जूस कार्नर पर जूस में पेशाब मिलाया जाता है। मौके पर तलाशी के दौरान एक कैन से पेशाब बरामद हुआ है। पुलिस ने आमिर व उसके बाल अपचारी साथी को पकड़ लिया है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680