asd तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ, 3 साल का होगा कार्यकाल

तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ, 3 साल का होगा कार्यकाल

0

नई दिल्ली 28 फरवरी। मार्केट रेगुलेटर SEBI की कमान अब तुहिन कांत पांडे के हाथों में होगी. सरकार ने उन्हें SEBI का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. फिलहाल तुहिन कांत पांडे वित्त और राजस्व सचिव का कामकाज देख रहे हैं. SEBI चेयरमैन के तौर पर उनका कार्यकाल तीन के लिए होगा.

तुहिन कांत पांडे 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्हें फाइनेंशियल मैनेजमेंट, पॉलिसीमेकिंग और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में लंबा अनुभव है. वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।

वित्त मंत्रालय ने नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए 27 जनवरी को एप्लिकेशन मांगी थी। बुच का कार्यकाल 3 साल का था। उन्होंने 2 मार्च 2022 को अजय त्‍यागी की जगह ली थी। बुच 2017 से 2022 तक SEBI में होल-टाइम मेंबर थीं। माधबी पुरी बुच अपने सख्त स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।

तुहिन कांत पांडे ने तीन विभागों में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने 24 अक्टूबर, 2019 से निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) का पद संभाला, 1 अगस्त, 2024 से डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज में और 4 नवंबर, 2024 से कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का नेतृत्व किया. DIPAM और DPE दोनों वित्त मंत्रालय का हिस्सा हैं.

नए सेबी चीफ को केंद्र सरकार के सेक्रेटरी के बराबर सैलरी और बाकी सुविधाएं मिलेंगी या बिना कार और घर के 5 लाख 62 हजार 500 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

उन्होंने केंद्र और ओडिशा सरकार में कई प्रमुख पदों पर काम किया है. अपने करियर के शुरुआती दौर में, उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम और ओडिशा लघु उद्योग निगम के कार्यकारी निदेशक और प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया. वो संबलपुर के जिला कलेक्टर भी रह चुके हैं.

मौजूदा SEBI अध्यक्ष, माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो रहा है. उन्होंने 2 मार्च, 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था और SEBI का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गईं. बुच ने अजय त्यागी का स्थान लिया था, जिन्होंने मार्च 2017 से फरवरी 2022 तक पांच साल तक सेवा की.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680