asd रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत 14 घायल

रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत 14 घायल

0

रायपुर 12 मई। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। वहीं बच्चों सहित 14 घायलों का इलाज मेकाहारा में जारी है, सभी खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि ट्रेलर झारखंड पासिंग है। टोल नाके से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा और हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कई महिलाओं और बच्चों के शरीर के टुकड़े हो गए। मिनी ट्रक में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेलर के साइड से करीब 3 फीट बाहर निकले लोहे (हैवी मशीन का हिस्सा) से टक्कर हो गई।

रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह सभी मिनी ट्रक में सवार थे। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर के ऊपर लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही दूसरी ट्रक में जा भिड़ी। कुछ ही सेकंड में मिनी ट्रक एक के बाद एक दो गाड़ियों से टकरा गई। भीषण एक्सीडेंट के बाद उसमें सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से कई हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनका सिर फट गया और मौत हो गई। कुछ बच्चे और महिलाएं ट्रक के लोहे की बॉडी में टकरा गए।

कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम
1. एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
13. राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद

घायलों के नाम
बीरझर साहू उम्र 60 साल
पुष्पा साहू उम्र 37 साल
इंदु साहू उम्र 18 साल
देवकी वर्मा उम्र 45 साल
कीर्ति साहू उम्र 47 साल
हर्षित साहू उम्र 8 साल
निर्मला साहू उम्र 40 साल
हिना साहू उम्र 11 साल
भानुमति साहू उम्र 50 साल
भव्य साहू उम्र 3 साल
पुष्पेंद्र साहू उम्र 10 साल.
अनुराधा साहू उम्र 16 साल
मनीष साहू उम्र 24 साल

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680