asd ट्रक और कार ने आटो को मारी टक्कर, 4 की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

ट्रक और कार ने आटो को मारी टक्कर, 4 की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

0

कुशीनगर 05 फरवरी। जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो को ट्रक और आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। सभी लोग गोरखपुर राज आई हॉस्पिटल से आंख दिखाकर घर वापस लौट रहे थे।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल-हाईवे 28 जोल्हिनिया क्रॉसिंग पर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हुआ। गोरखपुर में लगे एक आई कैंप में आंख दिखाकर 6 महिलाएं और 2 बुजुर्ग घर वापस लौट रहे थे। ऑटो को ट्रक और अर्टिका कार ने एक-एक करके टक्कर मार दी। टक्कर मारकर दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी।
पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 3 महिलाओं समेत 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 3 महिलाओं और एक बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे में पिडरा निवासी श्रीराम (70) पुत्र दिप प्रसाद, पैकौली निवासी विंद्रवती (65) पत्नी विनोद यादव, पिडरा निवासी गुलाबी (65) पत्नी राजेन्द्र शर्मा, शंखापार निवासी उषा देवी(55) पत्नी सरवन की मौत हो गई।
जबकि सुशीला (50) पत्नी गुलाब निवासी पैकौली, मुनेश्वर (75) पुत्र भोला निवासी गांव पिडरा गुरदास, सुमित्रा (55) पत्नी बुनेल निवासी शंखापार माफी, बासकली (70) पत्नी स्वामीनाथन निवासी शंखापर गंभीर रूप से घायल हैं।

तीन दिन पहले पुली ग्रामसभा में आंखों का कैंप लगा था। यहां काफी संख्या में भीड़ हुई थी और लोगों की आंखे का चेकअप हुआ था। जिन लोगों की आंखों में ज्यादा दिक्कत थी उन्हें गोरखपुर के राज हाई हॉस्पिटल बुलाया गया था। पिडरा पैकौली संखापर गांव से लोग बस से गोरखपुर राज आई हॉस्पिटल पर आंख दिखाने गए थे।

रात हो जाने के कारण जब घर लौटने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो गांव का ही एक ऑटो बुक कर लिया। रात में कोहरा तेज पड़ रहा था इसी दौरान ऑटो जब जोल्हनिया चौराहे से अपने गांव जाने के लिए मुड़ा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर के कारण ऑटो बीच रोड में चला गया। इसी बीच ट्रक के बगल से गुजर रही अर्टिगा कार ने भी टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पर बैठी सवारी छिटककर रोड पर गिर गईं। तेज आवाज सुनकर एवरेस्ट ढाबा का संचालक वीरू घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क में गिरे सभी लोगों को खींचकर बाहर करने के साथ ही एंबुलेंस 108 नंबर पर सूचना दी। सभी को तीन एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, वहां 4 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 4 का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680