asd अलकनंदा नदी में गिरी ट्रैवलर, 3 की मौत, 9 लापता और 8 घायल

अलकनंदा नदी में गिरी ट्रैवलर, 3 की मौत, 9 लापता और 8 घायल

0

रुद्रप्रयाग 26 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में ट्रैवलर गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। ट्रैवलर में 20 लोग सवार थे, इनमें से 3 की मौत हो गई है, जबकि 8 घायल हैं। वहीं, 9 लोग अभी भी लापता हैं। ट्रैवलर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री बैठे थे। ट्रैवलर सवार 20 लोगों के नाम, पता जारी किए गए हैं। तीन मृतकों में से 2 की पहचान MP के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42) और गुजरात में आईमाता चौक सूरत निवासी ड्रिमी (17) के रूप में हुई है।

ड्राइवर सुमित ने बताया- वह यात्रियों को केदारनाथ से दर्शन कराकर बद्रीनाथ धाम ले जा रहे थे। इस बीच रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास एक ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इससे मिनी ट्रैवलर अलकनंदा में जा गिरी। सुमित हरिद्वार के रहने वाले हैं। इन्हें भी गंभीर चोट आई है। इनका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में किया जा रहा है।

एसडीआरएफ के जवान श्रीनगर, गढ़वाल में बांध के पास तलाशी अभियान चला रहे हैं, जो रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर है। ताकि, उन बस यात्रियों की तलाश की जा सके जो तेज बहाव के कारण नदी में बह गए होंगे। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा- हम 8 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं। अभी तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। राजस्थान का एक ग्रुप चार धाम यात्रा पर आया था जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, ये सभी यात्री गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और हरिद्वार निवासी ड्राइवर शामिल था.

बस हादसे के घायलों की लिस्ट
1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

ट्रैवलर सवार यात्रियों की लिस्ट
नाम पता उम्र
रवि भावसार उदयपुर, शास्त्री सर्कल, राजस्थान 28
विशाल सोनी राजगढ़, मध्यप्रदेश 42
ललित कुमार सोनी प्रताप चौक, गोगुंदा, राजस्थान 48
दीपिका सोनी सिरोही मीना, राजस्थान 42
हेमलता सोनी प्रताप चौक, गोगुंदा, राजस्थान 45
गौरी सोनी राजगढ़, सरदारपुर, मध्यप्रदेश 41
ईश्वर सोनी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात46
संजय सोनी उदयपुर, शास्त्री सर्कल, राजस्थान55
पार्थ सोनी राजगढ़, मध्यप्रदेश 10
मयूरी सूरत, गुजरात 24
अमिता सोनी मीरा रोड, महाराष्ट्र 49
चेतना सोनी उदयपुर, राजस्थान 52
सोनी भावना ईश्वर सिलिकॉन पैलेस, गुजरात 43
ड्रीमी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात 17
भव्य सोनी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात 7
चेष्ठा सिलिकॉन पैलेस, गुजरात12
मौली सोनी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात 19
कट्टा रंजना अशोक ठाणे, मीरा रोड, महाराष्ट्र54
सुशीला सोनी शास्त्री सर्कल, उदयपुर, राजस्थान77

वहीं इस दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है. सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है. SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680