asd शादी के तीन दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शादी के तीन दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0

बदायूं 10 जून। बदायूं में शादी के तीन दिन बाद दूल्हे की मौत हो गई। युवक की 7 जून को शादी हुई। आज दुल्हन की मायके विदाई होनी थी। युवक सोमवार शाम को घर से थोड़ी देर में आने की बात बोलकर निकला था। मगर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच शुरू कर दी है।

घटना अलापुर थाना क्षेत्र के मोहन नगला गांव की है। मंगलवार सुबह 5 बजे लोगों ने अक्षय का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद परिवार को सूचना दी। नई दुल्हन समेत पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। युवक की बनियान से ही उसे फंदा लगाकर लटकाया गया था। उसके हाथ में चोट का निशान भी है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा- जिस जगह बेटे अक्षय का शव मिला, वहां से हम लोग रात में कई बार गुजरे। उस समय पर वहां लाश नहीं थी। आज सुबह होने पर उसी जगह पर लाश दिखी।

वहीं दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी हालत रह-रहकर खराब हो जा रही है। आज अक्षय की पत्नी की विदाई होनी थी। उसके मायके वाले सोमवार शाम को ससुराल लेने पहुंचे थे। अक्षय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दोनों भाइयों के नाम दीपू और एमपी सिंह हैं। अक्षय ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी।

उसकी दो बहने भी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता ओमपाल खेती किसानी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, अक्षय कल रात आठ बजे घर से निकला था, आज सुबह उसकी लाश मिली।

चाचा महेश पाल ने बताया- कल रात साढ़े आठ बजे अक्षय की तलाश शुरू की थी। रात साढ़े आठ बजे उसका मोबाइल लगाया तो बिजी टोन सुनाई देती रही। इसके बाद मोबाइल पर रिंग गई तो किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और हेलो करके कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल लगाई तो फोन रिसीव हुआ, लेकिन कोई दूसरी ओर से बोला नहीं। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
चाचा ने बताया कि रात आठ बजे ससुराल वाले विदा कराने आ पहुंचे। तकरीबन 25 लोग आए थे, उनके आने के बाद सभी को कोल्ड ड्रिंक पिलवाई। बाद में उन लोगों ने पूछा कि अक्षय कहां है तो उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन रातभर नहीं मिला। आज उसकी कंगन खुलने की रस्म होनी थी।

घटना की सूचना पर दातागंज के सीओ केके तिवारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। बताया कि युवक के घुटने जमीन से लग रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680