asd यूपी के कई जिलों में 5 से 8 मई तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time: 18:21:00

यूपी के कई जिलों में 5 से 8 मई तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश

0

लखनऊ 03 मई। उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान है। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश वासियों को पिछले दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी और बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं, आइसोलेटेड स्थान पर 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

अगर पिछले 24 घंटे की बात करे तो उत्तर प्रदेश का उरई सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बिजनौर सबसे कम गर्म रहा, जिसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को मुख्यतः आसमान साफ रहेंगे. अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

कानपुरनगर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि समान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680