asd सफल रहेगी पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा, अतुल प्रधान का कथन भी गलत नहीं है, संजीव मित्तल प्रतिबंधित नोटों के प्रकरण में चर्चित रहे है

सफल रहेगी पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा, अतुल प्रधान का कथन भी गलत नहीं है, संजीव मित्तल प्रतिबंधित नोटों के प्रकरण में चर्चित रहे है

0

मानव का जीवन यापन खुशहाली से चलता रहे और वो धर्म के रास्ते पर चलकर अपना लोक परलोक भी सुधार सके इसके लिए प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी जैसे महान विद्वानों की कथा जितनी ज्यादा से ज्यादा देश के गांव देहातों से लेकर महानगर और जिलों में हो वो हर नागरिक के लिए शुभ संदेश तो है ही प्रसन्नता की बात भी है। क्योंकि इससे हमें धर्म के बारे में जानने और सीखने का संदेश मिलता है। इसलिए सही मायनों मे जो धार्मिक दृष्टिकोण के साथ जनहित में काम करने और धार्मिक भावना को लेकर ये आयोजन कराते है उनका जितना सम्मान और आदर किया जाए वो कम है। क्योंकि जितनी कथा कीर्तन पूजा पाठ होंगे उतना ही माहौल धार्मिक बना रहेगा और सब में अच्छे संस्कारों का होगा समावेश। परम आरदणीय युवा संत कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी मेरठ आ रहे है उनका स्वागत और सम्मान है।
अतुल प्रधान
लेकिन सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा के जुझारू विधायक अतुल प्रधान द्वारा अपने एक इंटरनेट संदेश में लिखा कि बाबा बागेश्वर सरकार श्रेद्वय है वो क्रांतिकारी धरा पर पधार रहे है उनका स्वागत है। लेकिन आयोजन समिति में विवादित लोग है जिनसे किसान पीड़ित है। धीरेन्द्र शास्त्री जी को विचार करना चाहिए एक खबर के अनुसार अतुल प्रधान का मानना है कि धांधली पर पर्दा डालने के लिए आस्था का सहारा ले रहे है कुछ लोग। उन्होंने अपने लाइव संबोधन में कहा कि हमारे सम्मानित गुरूओं के नाम का लाभ उठाने के लिए कुछ भूमाफिया व अवैध निर्माणकर्ता जनता को धोखा देने जा रहे है। उनका कहना है कि आस्था के नाम पर धांधली पर पर्दा डालने के लिए ज्यादातर ऐसे आयोजनों में भागीदारी करते हैं। विधायक का कहना है कि आस्था और विश्वास में बहुत कम अंतर होता है ऐसे में बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना जरूरी है।
मुखर और स्पष्टवादी तथा जनसमस्याओं को उठाने में अग्रणी विधायक अतुल प्रधान के लाइव के बाद कुछ बिन्दुओं को लेकर नागरिकों में विशेष चर्चा आज सुनाई दी।
1. कुछ जागरूक नागरिकों का कहना था कि हनुमान कथा के छपे विज्ञापन में सबसे नीचे छठें नम्बर पर संयोजक के रूप में जिन संजीव मित्तल का नाम छपा है वो नोट बंदी के दौरान चर्चाओं में रहे उनके यहां प्रतिबंधित करोड़ों रूपयों के 500 के नोट बरामद होने थे तथा अन्य मामलोें में भी वो चर्चित रह चुके बताये जाते है।
2. एक सज्जन के खिलाफ मेडा द्वारा चर्चा अनुसार थाने में एफआईआर कराई जा चुकी है सरकारी जमीन घेरने और अवैध निर्माण में। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उनकी कालोनियों में तोड़फोड़ भी की गई।
माननीय प्रधानमंत्री के फोटो के उपयोग की अनुमति
3. कानून आदि की जानकारी रखने वाले एक सज्जन का यह भी कथन था कि देश के माननीय प्रधानमंत्री और अन्य बड़े केन्द्र सरकार के मंत्रियों और अहोदेदारों तथा मुख्यमंत्री जी की फोटो बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति अपने साथ प्रचारित नहीं करा सकता। अब इसमें कितनी सत्यता है यह तो प्रशासनिक अधिकारियों को देखना है। जहां तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मामला है उनके संदर्भ में नियम क्या है यह तो नहीं कह सकते। और यह भी हो सकता है कि व्यक्तिगत मिलकर सांसद और विधायकों की अनुमति ले ली गई हो।
गलत क्या है सही क्या है यह तो सरकार और अधिकारियों को देखना है। कथा होनी चाहिए और भव्य रूप से होगी भक्तों में दिखाई दे रहे जोश को देखकर यह कह सकते है कि पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। क्योंकि उनकी लोकप्रियता और भक्तिभाव से तमाम लोग प्रभावित है।
क्योंकि सभी उच्च अधिकारी कथा स्थल का निरीक्षण कर चुके है और सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाऐं की जा रही है इसलिए कथा के दौरान भक्तों को कोई समस्या नहीं होगी यह बात विश्वास से कही जा सकती है।
डीजीपी द्वारा अपराधियों को
बताते चले कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार जी द्वारा एसटीएफ से प्राप्त जानकारी के बाद प्रदेश और उससे बाहर होने वाले धार्मिक आयोजनों में शरण लेकर अपराधियों को अपने आपको बचाने की हो रही कोशिश को असफल करने हेतु प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये है इस बात को ध्यान में रखते हुए कई शांतिप्रिय और न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों का यह भी कहना है कि अपराधी तो अपराधी है चाहे वो कोई भी हो। जिस प्रकार से यूपी पुलिस से जागरूकता दिखाते हुए सराहनीय पहल की है उसी प्रकार से आर्थिक अपराधों से संबंधित विभागों के अफसरों को भी आगे आकर कार्रवाई करनी चाहिए। कौन क्या करेगा क्या नहीं कौन दोषी है कौन नहीं यह देखना सरकार और प्रमुख जनप्रतिनिधियों का काम है दिखिये वो क्या करते है। हमें तो जो जानकारी मिली जनहित यहां है।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680