asd ब्राह्मण 20 लाख तो दलित लड़की का रेट 10 लाख, अनपढ़ मुस्लिम लड़के चला रहे धर्मांतरण का धंधा

ब्राह्मण 20 लाख तो दलित लड़की का रेट 10 लाख, अनपढ़ मुस्लिम लड़के चला रहे धर्मांतरण का धंधा

0

अजमेर 22 फरवरी। राजस्थान के ब्यावर जिले के विजयनगर में धर्म परिवर्तन का मामला लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में 12-15 युवकों के एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्होंने स्कूल की नाबालिग लड़कियों के साथ ब्लैकमेल, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची। मामला तब खुला जब पीड़ित परिवारों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने POCSO एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले की 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड से तुलना की जा रही है, जिसमे भी स्कूली नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया गया था।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ , जब एक पीड़िता परिवार के साथ एक नाबालिग युवती पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची। युवती ने बताया कि उसके संपर्क में आया युवक सोहेल मंसूरी उसे मोबाइल फोन जैसे लुभावने तोहफे देकर फुसला रहा था। युवती ने बताया कि युवक एक दिन उसे एक कैफे में लेकर गया। पीड़िता का कहना है कि ‘यहां पर मेरे साथ गलत हुआ। वहां पर सोहेल मंसूरी के दोस्त भी थे। उसने वहां पर मेरी फोटो निकाल ली और इसके बाद वह मुझे टॉर्चर करने की लगा कि मेरी अपनी फ्रेंड से बात करवा।

आरोप है कि युवक लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। साथ ही युवती की फोटो डिलीट करने की एवज में उसकी स्कूल की दूसरी लड़कियों से अपने दोस्तों को संपर्क में लाने का दबाब बना रहा था।

पीड़िता ने आरोपी युवकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के अनुसार युवक के गिरोह में कई लड़के हैं, जो साजिश रच कर युवतियों को धर्मांतरण करने में जुटे थे। एक मीडिया चैनल से युवती ने कहा कि अपने जाल में फंसाने के लिए लड़के हर रोज नई-नई गाड़ियां लेकर आते थे। कभी कार, कभी बुलेट… अलग-अलग गाड़ियां होती थी।

छात्रा ने कहा, ‘उन लोगों ने एक बार बोला था कि ब्राह्मण की छोरी को बेचेंगे तो 20 लाख रुपये मिलेंगे और तुझे (दलित) बेचेंगे तो 10 लाख रुपये मिलेंगे।’ मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गिरोह के सदस्य लड़कियों पर अपना धर्म अपनाने का दबाव भी बनाते थे। इन मुस्लिम युवकों की ओर से उन्हें धमकियां दी जाती थी, कलमा पढ़ें और रोज़ा रखें। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी जाती थी।

पुलिस ने इस मामले में तीन FIR दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रिहान मोहम्मद, सोहेल मंसूरी, लुकमान, अरमान पठान और साहिल कुरैशी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो पढ़े- लिखे नहीं है। पुलिस अभी भी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित लड़कियों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही मामले को POCSO कोर्ट में भेजा जाएगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680