asd शानदार रही नव वर्ष की शुरूआत, मंदिरों में थी भक्तों की भीड, चारों और छाई रहेगी खुशहाली

शानदार रही नव वर्ष की शुरूआत, मंदिरों में थी भक्तों की भीड, चारों और छाई रहेगी खुशहाली

0

नव वर्ष 2025 का इस वर्ष स्वागत अभूतपूर्व नजर आया जहां वर्ष 2024 की 31 दिसंबर को नाचते गाते लोगों ने विदाई दी वहीं नव वर्ष का स्वागत धार्मिक स्थलों में पहुंचकर भगवान की आराधना और पूजा पाठ कर किया गया।
इस वर्ष पहली बार नव वर्ष के स्वागत पर भगवान राम की नगरी अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा वृदांवन सहित देशभर के मंदिरों में भक्तों की बेहिसाब भींड़ दर्शनों के लिए मंदिरों के बाहर लगी दिखाई दी।
बड़ी यह नजर आई कि इसे प्रदेश सरकार द्वारा कुंभ मेले के किये जा रहे प्रचार प्रसार का असर कहे अथवा साधु संतों की कथा या आम आदमी में बढ़ता धर्म के प्रति रूझान जो भी हो मंदिरों के बाहर जो भींड लगी थी उसकी लाईन में माता पिता की गोद में दूधमुहे बच्चे नजर आ रहे थे तो थोड़ी बड़ी उम्र के बच्चे बुजुर्ग जवानों के साथ हाथों में पूजा की सामग्री लिये दिखाई दिये।
मेरठ के धार्मिक और स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि से जुड़े औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव में भी अयोध्या व मथुरा वृदांवन जैसी भीड दर्शनों के लिए उमड़ती दिखाई दी। जिससे यह प्रतीक हो रहा था कि नव वर्ष 2025 को लेकर हर उम्र के व्यक्ति व नागरिक उत्साहित है और यह भी महसूस हो रहा था कि खट्टी मीठी यादों के बावजूद वर्ष 2024 भी नागरिकों की आशाओं पर खरा उतरा। और देश में चारों तरफ भले ही राजनीतिक दल और उनके नेता एक दूसरे पर आरोप प्रतिआरोप करते रहे हो मगर आम आदमी के लिए एक धार्मिक किदवंती नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के समान अगर मन में कोई कुन्ठा नहीं रही और दूसरों को देखकर जलेसी की भावना घर नहीं कर पाई तो ऐसा कह सकते है कि आनंद ही आनंद महसूस हो रहा था चारों ओर।
अगर देखे तो भगवान भी अपने भक्तों की खुशियां बढ़ाने में पीछे नहीं क्योंकि भारी ठंड और ठठुरन के बाद 31 दिसंबर को अच्छी धूप निकली जिसने लोगों के हाथ पैर खोल दिये जो ठठुरन से जकड़े पड़े थे। और आज नव वर्ष पर बेहिसाब सर्दी की संभावनाओं के बाद भी सुबह सवेरे हवाओं और बादलों में छिपे सूर्य महाराज के कारण भले ही ठंड रही हो लेकिन दोपहर को थोड़ी थोड़ी राहत भी महसूस हुई। भगवान का आशीर्वाद और हमारी अच्छी सोच और सबके भले की कामना के चलते मैं सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए यह आशा करता हूं कि हम और आप इसी तरह प्रसन्न और खुशहाल नजर आयेंगे। राष्ट्र की उन्नति और देश के विकास व हर नागरिक की उन्नति के लिए काम करते हुए खुशियां बांटने का प्रयास करते रहेंगे।
(प्रस्तुतिः अंकित बिश्नोई सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय महामंत्री व मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680