asd सहारनपुर में बन रही मस्जिद जमींदोज

सहारनपुर में बन रही मस्जिद जमींदोज

0

सहारनपुर 29 मई। सहारनपुर में मस्जिद ढहा दी गई। 3 JCB ने सिर्फ डेढ़ घंटे में इमारत को जमींदोज कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, यह निर्माण अवैध था। दरअसल, यह जमीन 3 भाइयों की है, बिना अनुमति यहां मस्जिद बनाई जा रही थी। गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस इस निर्माण पर पहुंचे। हंगामा होने के आसार थे, इसलिए गांव में आरआरएफ, पीएसी और कई थानों की फोर्स तैनात की गई। ड्रोन से लगातार निगरानी होती रही। जिन छतों पर पत्थर रखे हुए थे। उन्हें हटवाया गया।

इसके बाद बन रही इमारत को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई चिलकाना इलाके के भोजपुर में हुई है। इस इमारत को लेकर जिला पंचायत में मुद्दा उठाया गया था। पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

भोजपुर गांव में रहने वाले इस्तखार, नदीम और एहतेशाम की गांव के बाहर जमीन है। वह पिछले 2 महीने से यहां एक कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। पहले लोगों को लगा कि यह रिहायशी इमारत है, मगर जब इमारत ने स्वरूप लिया, तब पता चला कि ये मस्जिद बना रहे हैं। पुलिस में शिकायत जाने के बाद निर्माण रुकवा दिया गया।

बिना अनुमति मस्जिद बनाने का मुद्दा जिला पंचायत तक पहुंचा। अवर अभियंता आदेश कुमार कहते हैं- निर्माण करने वालों को 7 मई को नोटिस दिया गया था। वह बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे थे।

जवाब में उन्होंने लिखित सहमति दी थी कि वह निर्माण रोक देंगे। इसके बावजूद गुपचुप तरीके से लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। इसलिए गुरुवार को SDM सदर सुबोध कुमार, ASP मनोज यादव, जिला पंचायत के JE आदेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी 3 बुलडोजर के साथ गांव पहुंचे।

गांव में मुस्लिम लोगों की आबादी भी रहती है, इसलिए फोर्स को पहले गांव में तैनात किया गया। सिर्फ डेढ़ घंटे में यह इमारत तोड़ी गई। पूरे गांव की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान गांव में किसी भी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680