asd दामाद की हत्या मामले में ससुर गया था जेल, 12 साल बाद वह जिंदा पहुंचा घर

दामाद की हत्या मामले में ससुर गया था जेल, 12 साल बाद वह जिंदा पहुंचा घर

0

लखीमपुर खीरी 12 जून। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस दामाद की हत्या के मामले में ससुर जेल गया था, वह दामाद 12 साल बाद जिंदा मिला। अब उस दामाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें, मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुकरा में रहने वाले रियाजत के बेटे असलत की शादी सिकंदराबाद निवासी कल्लन बेग की पुत्री सूफिया से हुई थी। शुरू से ही पति-पत्नी में बनती नहीं थी। जिससे युवक का ससुराल वालों से विवाद होता रहता था। वर्ष 2013 में असलत अपनी ससुराल सिकंदराबाद थाना नीमगांव आया और रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर असलत के शव को गायब कर देने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने घटना को फर्जी माना और केस दर्ज नहीं किया।

इसके बाद असलत की मां शाबरून निशां कोर्ट चली गई। कोर्ट ने नीमगांव पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पति असलत तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके ससुर को जेल भेज दिया। लेकिन पुलिस को इस केस में कोई अहम सबूत नहीं मिले। जिसके आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो सके। पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। और करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहने के बाद ससुर जेल से बाहर आ गया। मामला फाइलों में दब गया, किसी ने असलत को तलाशने की कोशिश नहीं की।

अब 12 साल बाद ससुर को पता चला कि उसका दामाद अपने कुकरा स्थित घर में ही रह रहा है। उसने मैलानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नीमगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नीमगांव पुलिस पति असलत से पूछताछ कर रही है।

वहीं इस मामले में एसपी खीरी संकल्प शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में असलत जब रहस्यमय तरीके से ससुराल सिकंदराबाद से लापता हुआ था, तो उसकी हत्या नहीं हुई थी। वो लखनऊ भाग गया था और फिर वहीं रहने लगा। अपने ससुरालियों को फंसाने के लिए वह सामने नहीं आया। उसके घर वाले यह जानते थे कि वह जिंदा है। उसकी मां ने मुकदमा दर्ज कराया और ससुर जेल चला गया। असलत ने बाहर ही दूसरी शादी कर ली और उसके बच्चे भी हैं। एक-दो दिन पहले ही वह घर कुकरा आया था। 10 जून की शाम उसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

इसी मामले में वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बताया गया था कि युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। वह युवक अपने घर आया था। उसे हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680