मेरठ 22 फरवरी (प्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए किसान हित सर्वोपरि है। वह किसानों को नाराज नहीं कर सकते हैं। पंडित दीनदयाल मैनेजमेंट कालेज के सभा कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि दुनिया में भोजन की थाली भारत में सबसे सस्ती है। अर्थ व्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है। भारत 10 वर्ष में विश्व में 10 वीं से बढ़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया । वर्ष 2025-26 का बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने संबंधी प्रश्न के जवाब में कहा कि पहले गन्ना किसानों को चीनी मिलों से भुगतान के लिए धक्के खाने पड़ते थे अब अधिकांश मिलें समय पर भुगतान कर रही हैं।
मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई की दर एक अंक में सिमटी हुई है और वर्तमान में पांच प्रतिशत से कम है। उन्होंने केन्द्रीय बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा यह मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। वर्ष 2014 में यह सीमा ढाई लाख रुपये प्रति वर्ष थी। अब एक लाख प्रति माह कमाने वाले को कोई टैक्स नहीं देना होगा। बजट में युवा और अन्नदाता, नारी शक्ति पर फोकस किया गया है। कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात विकास के इंजन हैं, जिसमें ईंधन डालने का कार्य वित्तीय सुधार करेंगे। कहा पांच नए आइआइटी में 6500 व पांच साल में मेडिकल कालेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी। सांसद अरुण गोविल ने कहा यह बजट वो तीर है जो देश की परेशानियों को कम करेगा। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल व अमित शर्मा मौजूद रहे।
सरकार किसानों को नाराज नहीं कर सकती
पत्रकार वार्ता ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार रबी और खरीफ के मौसम में फसलों के रेट तय करती है। हर वर्ष फसलों के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। जिस पर पत्रकारों ने कहा कि फरवरी आ गया है किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा है। उस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ने मूल्य बढ़ाएगी। पत्रकारों ने कहा कि क्या उनके बयान को गन्ना किसान मानें कि मूल्य वृद्धि हो सकती है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मैं एक ही बात कह सकता। हूं मोदी और योगी सरकार किसानों को नाराज नहीं कर सकती है।