asd लड़के ने फांसी लगाते हुए वीडियो किया रिकॉर्ड, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस लगाए

लड़के ने फांसी लगाते हुए वीडियो किया रिकॉर्ड, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस लगाए

0

यमुनानगर 13 जून। हरियाणा के यमुनानगर में 15 साल के लड़के ने घर पर सुसाइड कर लिया। लड़के ने फांसी लगाते हुए अपने आईफोन में वीडियो भी बनाई। जब उसकी बहन ट्यूशन से आई तो भाई फांसी पर लटका हुआ मिला। बहन ने तुरंत अपनी मां को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। तब उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस की मदद से तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अरमान के रूप में हुई है। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस लगाए थे। पहले स्टेटस में उसने लिखा- ‘जग से हारा नहीं मैं, खुद से हारा हूं मां, लेकिन चमकूंगा एक दिन तेरा सितारा हूं मां।’ जबकि, दूसरे स्टेटस में उसने लिखा- ‘नसीब साड्डे लिखेया रब ने कच्ची पेंसिल नाल।’

पुलिस जांच में सामने आया है कि अरमान के माता-पिता का तलाक हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अरमान अपनी मां मुमताज व बहन सना के साथ बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। मां मुमताज और पिता रुकसद का 3 साल पहले तलाक हो गया था। रुकसद बीबीपुर में रहता है। तलाक के दौरान फैसला हुआ था कि अरमान पिता रुकसद और बेटी सना मुमताज के पास रहेगी। तलाक के डेढ़ साल बाद रुकसद ने अंबाला की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले अरमान भी अपनी मां के साथ रहने लग गया था।

मुमताज ने आरोप लगाया कि मेरा पुराना ससुराल बीबीपुर गांव में था। वो घर मेरे नाम पर था। बाद में उसे अरमान के नाम पर करवा दिया। इस घर को कब्जाने की नीयत से पति रुकसद की दूसरी पत्नी सीमा अरमान को परेशान करने लगी। उसने 2 बार अरमान पर रेप के झूठे आरोप लगाए। इस वजह से अरमान परेशान था।

रुकसद ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। मेरी पहली पत्नी मुमताज के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण उनका तलाक हुआ था। अरमान मेरे पास रहता था, लेकिन मुमताज उसे पैसों का लालच देकर अपने पास बुला लेती थी, जिस कारण वह एक साल पहले वह मुमताज के पास रहने के लिए चला गया।

मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680